120 देशों को टक्कर दे रही भारत की बेटी, पहली बार जीता ताज और अब मिस यूनिवर्स में दिखा रही जलवा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 12, 2025 - 12:33 PM (IST)

 नारी डेस्क: राजस्थान की 22 साल की मनिका विश्वकर्मा इस समय मिस यूनिवर्स 2025 पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उनकी सुंदरता और स्टाइल की वजह से उन्हें पूरे देश में पसंद किया जा रहा है। लेकिन उनके फैंस के लिए सबसे खास पल वह था जब मनिका ने पहली बार पेजेंट का ताज अपने सिर पर सजाया।

मनिका ने शुरुआत में मिस यूनिवर्स राजस्थान 2024 का ताज जीता था। इसके बाद उन्होंने लगातार मेहनत और स्टाइल के दम पर 2025 में मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज भी अपने नाम किया। पेजेंट की दुनिया में मनिका का नाम अब चर्चा में है क्योंकि वे 120 देशों की सुंदरियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मुकाबला कर रही हैं।

PunjabKesari

स्टाइलिश लुक्स और स्लीवलेस गाउन

मनिका ने अपने हर लुक को खास बनाया है। वे स्टाइलिश स्लीवलेस गाउन में भी बेहद आकर्षक नजर आती हैं। उनकी नेकलाइन वी शेप की है और गाउन में जालीदार कट-आउट डिज़ाइन और सिल्वर सीक्वेंस व स्टोन वर्क इसे और खूबसूरत बनाते हैं।

मरमेड डिजाइन और फिगर एन्हांसमेंट

मनिका का गाउन बॉडी हगिंग है और नीचे की ओर मरमेड स्टाइल दिया गया है। यह कमर को उभारते हुए नीचे की ओर फ्लेयर्ड लुक देता है। इस तरह के गाउन फिगर को सुंदर बनाने के साथ-साथ लुक में ग्रेसफुल टच भी जोड़ते हैं।

PunjabKesari

लुक को अलग अंदाज में स्टाइल करना

मनिका ने अपने गाउन को अलग अंदाज में भी स्टाइल किया है। उन्होंने स्लीवलेस गाउन की स्ट्रैप्स को ऑफ-शोल्डर लुक में बदलकर अपने शोल्डर और कॉलर बोन को हाइलाइट किया। केवल एक एलिमेंट बदलने से उनका लुक बिलकुल नया और आकर्षक दिखाई देता है।

सही जूलरी का कमाल

मनिका ने अपने आउटफिट के साथ सही जूलरी का चयन किया। वाइट ड्रेस के साथ वाइट पर्ल वाले लंबे इयररिंग्स पहने, जो उनके लुक को और स्टनिंग बनाते हैं। गले और हाथों में किसी भी तरह की एक्सेसरी नहीं पहनकर उन्होंने बैलेंस भी बनाए रखा।

ताज पहनकर मनाया खुशी का पल

जब मनिका ने पहली बार ताज पहना, उनका नूर और बढ़ गया। चमकता हुआ क्राउन उनके सॉफ्ट कर्ल वाले हेयरस्टाइल के साथ बेहद सुंदर लग रहा था। इस खुशी में उन्होंने बैक टू बैक पोज़ देकर सबका दिल जीत लिया।

PunjabKesari

अब पूरे देश की निगाहें मनिका पर हैं। हर कोई उम्मीद कर रहा है कि वह मिस यूनिवर्स का ताज जीतकर भारत का नाम रोशन करें।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

static