पूरी दुनिया के बेस्ट फूड में 5वें स्थान पर रहा भारत, बाकी देशों को पछाड़ बनाई लिस्ट में अपनी जगह

punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2022 - 11:45 AM (IST)

खान-पान के मामले में भारत किसी से पीछे नहीं है, इस बात का खुलासा हाल ही में आई सूची में हो गया है। टेस्ट एटलस के अनुसार, भारत 2022 के लिए सबसे पहले व्यंजनों की वैश्विक सूची में पांचवें स्थान पर है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह रैंकिंग सामग्री व्यंजन और पेय पदार्थों के लिए दर्शकों के वोटों पर आधारित है। भारत के अलावा इटली का खान-पान सबसे पहले स्थान पर रहा और वहीं दूसरी ओर इटली के बाद ग्रीस और स्पेन इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई। इस रेटिंग में भारत को कुल 4.54 अंक मिले हैं, जिसमें सर्वश्रेष्ठ रेटेड फूड्स आइटम्स में गर्म मसाला, मलाई, घी, मक्खन, लहसुन नाम, कीमा जैसी चीजें शामिल हैं। इस लिस्ट में कुल 460 आइटम्स हैं। 

इन जगहों के रेस्तरा रहें आगे 

टेस्ट एटलस के अनुसार, जारी की गई लिस्ट में श्री ठाकुर भोजनालय(मुंबई), करावल्ली(बैंगलुरु), बुखारा (नई दिल्ली), दम पुख्त (नई दिल्ली), कोमोरिन (गुरुग्राम) और 450 अन्य भारतीय व्यंजनों को अजमाने के लिए सबसे अच्छे रेस्तरां हैं। 

PunjabKesari

इस स्थान पर रहा सबसे लोकप्रिय व्यंजन 

जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, तुर्की, फ्रांस और पेरु के सर्वश्रेष्ठ व्यंजनों वाले बचे देश 10 देशों में शामिल थे। चीनी व्यंजन जो कि दुनिया के सबसे ज्यादा लोकप्रिय व्यंजनों में शामिल है वह 11वें स्थान पर विराजमान है। इस सूची के साथ किए गए ट्वीट ने इंटरनेट पर कई लोगों के ध्यान को खींचा है। इसके अलावा 44 लाख से भी  ज्यादा बार देखा इस ट्वीट को देखा गया है। 44 हजार लोगों ने इस टिप्पणी के साथ ट्वीट किया है। 

बहुत से लोगों ने नहीं मानी रैंकिंग सही 

बहुत से लोगों ने इस रैंकिंग को सही नहीं माना और कमेंट कर दिए। एक ने कमेंट करके लिखा कि - 'जोर्जिया इस लिस्ट में टॉप 10 पर कैसे आया? बहुत बुरी रेंकिंग' । 

PunjabKesari

अन्य ने लिखा कि - 'अगर आपने खाना नहीं खाया होता तो ये लिस्ट आपके सामने ही नहीं आती'। 

PunjabKesari

एक ने लिखा कि - 'हाय, मुझे लगता है कि कोई गलती हुई है, इंग्लैंड किस वजह से इस सूची में है'। 
PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Related News

static