भारत के सबसे खूबसूरत बीच, विदेशी भी यहां आते हैं घूमने

punjabkesari.in Sunday, Dec 25, 2016 - 06:20 PM (IST)

ट्रैवलिंग: भारत में ऐसे बहुत सारे बीच हैं जो घूमने फिरने के लिए काफी मशहूर हैं। ये दिखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। इन जगहों में घूमनें के लिए कई विदेशी लोग भी यहां पर आते हैं और यहां के खूबसूरत नजारों का मजा उठाते हैं।

1.जुहू बीच (मुंबई)

देखा जाए तो महाराष्ट्र में बहुत से बीच हैं लेकिन इन सब में से फेमस बीच जुहू हैं। कई लोगों के लिए यह जगह जन्नत जैसी हैं। 

2. बागा बीच (गोवा)

गोवा के बीच भारत के सबसे सुंदर बीच माने जाते हैं। गोवा में आपको खूबसूरत बीच के साथ कई तरह के मिक्स कल्चर देखने को मिलेंगे। यहां आप स्वीमिंग के साथ-साथ स्कूबा डाइविंग का भी खूब मजा उठा सकते हैं।

3. उल्लाल बीच (कर्नाटक)

कर्नाटक में बहुत से बीच है जैसे मैंगलोर, उल्लाल, देवबाघ और गोकरना बीच लेकिन इन सब में से फेमस उल्लाल बीच है। यह बीच दिखने में इतने खूबसूरत है कि लोग इसकी तरफ आर्कषित होने लगते हैं।

4. मरीना बीच (तमिलनाडू)

इस बीच की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीच है 

5. मांडवी बीच (गुजरात)

मांडवी बीच गुजरात में सबसे ज्यादा घूमने वाली जगह हैं और यहां का रेत और पानी बिल्कुल सफेद है।

6. पूवर बीच (केरल)

देश के सबसे खूबसूरत बीचों में से केरल का यह पूवर बीच है। यह बीच अपनी सुंदरता और शांति के साथ स्वादिष्ट खाने के लिए भी खूब मशहूर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static