इन 5 तरीकों से डाइट में शामिल करें पुदीना, पेट रहेगा हैल्दी

punjabkesari.in Friday, May 29, 2020 - 09:57 AM (IST)

गर्मियों में पुदीने का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। गुणों से भरपूर पुदीने को आयुर्वेदिक औषधि के रूप में माना जाता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और विटामिन ए आदि तत्व पाएं जाते है। इसके सेवन से पेट हैल्दी रहता है। इसका अलग- अलग तरीकों से सेवन किया जा सकता है। टेस्टी होने के साथ यह बेहद फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते है पुदीने को किस तरह डाइट में शामिल किया जा सकता है। साथ ही इसे फायदों के बारे में...

पुदीने का पानी

मिंट वॉटर यानी पुदीने का पानी सेहत के लिए हैल्दी और आसानी होगी तैयार की जाने वाली ड्रिंक है। इसे बनाने के लिए एक बर्तन में पानी भरे। अब 8-10 पुदीने की पत्तियों को अच्छे से धोकर उस पानी में डाल दें। कुछ ही समय में पुदीने में मौजूद पोषक तत्व पानी में मिल जाएंगे।‌ अब अपने सादे पानी को मिंट वॉटर के साथ बदल लें।‌ ऐसे में जब भी प्यास लगे पुदीने के पानी का ही सेवन करें। आपको पुदीने के सभी पौष्टिक तत्व आसानी से मिलेंगे। साथ ही इसे बनाने में ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़ता है। यह प्यास बुझाने के साथ पेट की गहराई से सफाई करता है। 

Mint,nari

पुदीने की चटनी

गर्मियों के मौसम में खाने के साथ पुदीने की चटनी का सेवन करना लगभग सभी को अच्छा लगता है। पुदीने को पीसकर कच्चे आम के साथ खाना काफी फायदेमंद होती है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ भोजन को पचाने में मदद करती है। इस चटनी को बनाने में लाल मिर्च पाउडर यूज न करें। गर्मी के दिन होने से इसका सेवन करने से जलन हो सकती है।

पुदीने और आमपन्ना

गर्मियों में ठंडा पुदीना और आम पन्ना एक बेस्ट ड्रिंक है। इसे बनाने के लिए कच्चे आमों को पानी में उबालें। उबलने के बाद आम का छिलका और गुदा अलग कर लें। अब पुदीने की पत्तियों को पीसकर अपने मनचाहे मसालों और आम के गुदे के साथ मिला लें। अब इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर पीने का आनंद उठाएं। आप इसे नियमित रूप से पी सकते हैं। मगर भारी मात्रा में इसे पीने से बचना चाहिए। इसे पीने से पाचन क्रिया अच्छे से काम करती है साथ ही पूरे शरीर में ठंडक का अहसास होता है। 

Stomach Pain,nari

पुदीना लस्‍सी

आप पुदीना लस्सी भी ट्राई कर सकते हैं। यह ड्रिंक उत्तर भारत का सबसे पहली पसंद हैं। लस्सी में पुदीना डाल  कर पीने से दिनभर एनर्जेटिक फील होता है। पेट हैल्दी होने के साथ भूख बढ़ने में मदद मिलती है। दही और चीनी से तैयार लस्सी में पुदीने का पेस्ट और जीरा डालकर सेवन करें। आप चाहें तो ऊपर से कुछ पुदीने की पत्तियों को डालकर गार्निश भी कर सकते हैं। 

पुदीना राइस

गर्मियों में पुदीना राइस बनाकर खाना बेस्ट ऑप्शन है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ काफी हेल्दी होते हैं। इसके सेवन से पेट से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलती है। इसे बनाने के लिए चावल को पहले साफ कर कुछ देर भिगो कर रख दें। उसके बाद कढ़ाही में थोड़ा सा ऑयल डाले। फिर उसमें जीरा पुदीना पेस्ट डाल कर पकाएं। मसाला तैयार होने के बाद चावल डाल कर 10 मिनट तक पकाकर तैयार करें।

Green Rice Recipe, nari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static