खूब जचेगा हरा रंग, हरियाली तीज में इस तरह खूबसूरती पर लगाएं चार चांद

punjabkesari.in Wednesday, Aug 07, 2024 - 02:26 PM (IST)

हरियाली तीज का पर्व भारतीय संस्कृति में बहुत महत्वपूर्ण है। यह पर्व विशेष रूप से महिलाओं द्वारा मनाया जाता है, जो इस दौरान हरे रंग के वस्त्र और आभूषण पहनती हैं। हरा रंग प्रकृति की समृद्धि, ताजगी, और नई शुरुआत का प्रतीक है, जो इस पर्व के महत्व को और बढ़ा देता है। चलिए जानते हैं हरियाली तीज में आप अपने लुक को कैसे  खास और आकर्षक बना सकती हैं।

PunjabKesari
हरे रंग की चूड़ियां

हरे रंग की चूड़ियां पहनना हरियाली तीज पर बहुत शुभ माना जाता है। इसे आप अपने पारंपरिक लुक में शामिल कर सकती हैं।

PunjabKesari

हरे रंग की साड़ी

 हरियाली तीज पर हरे रंग की साड़ी पहनना पारंपरिक और सुंदर विकल्प है। इसे आप गोल्डन ज्वेलरी और हल्के मेकअप के साथ मैच कर सकती हैं।

PunjabKesari

हरे रंग का सूट

हरे रंग के सूट में भी आप एक ग्रेसफुल और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। इसे चूड़ियों और झुमकों के साथ स्टाइल करें।

PunjabKesari

लहंगा चोली

हरे रंग का लहंगा चोली भी एक बेहतरीन विकल्प है। इसे खास मौके पर पहनकर आप एक रॉयल और ट्रेडिशनल लुक पा सकती हैं।

PunjabKesari

दुपट्टा

अगर आप हरे रंग का पूरा आउटफिट नहीं पहनना चाहतीं, तो हरे रंग का दुपट्टा भी शामिल कर सकती हैं। यह आपके लुक में एक ट्रडिशनल टच जोड़ देगा।

PunjabKesari

ग्रीन मेकअप

 हरे रंग की बिंदी, आईशैडो, और नेल पेंट का इस्तेमाल करके अपने लुक को और भी निखार सकती हैं। इसके अलावा हरे रंग के बैग और फुटवियर भी एक अच्छा विकल्प हैं।

PunjabKesari

एक्सेसरीज

अगर आपके पास कुछ ग्रीन ड्रेस नहीं है तो ग्रीन ज्वैलरी कैरी कर सकती हैं। ये ग्रीन टच आपके लुक को काफी इनहेंस करेगा।


हरे रंग का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

-हरा रंग खेत-खलिहान और हरियाली का प्रतीक है। यह रंग सावन की हरियाली और पेड़ों पर झूलों की याद दिलाता है।

- हरा रंग समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है। इसे पहनने से महिलाओं को सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है।

- यह माना जाता है कि हरियाली तीज पर हरे रंग के वस्त्र पहनने से मां पार्वती और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static