World Hindi Day: पेरेंट्स बच्चों को इस तरह सिखाएं मातृभाषा हिंदी का महत्व

punjabkesari.in Tuesday, Jan 10, 2023 - 11:42 AM (IST)

हिंदी भारतीय लोगों की पहचान है, दुनिया भर में करीबन 26 करोड़ से भी ज्यादा लोग हिंदी भाषा बोलते हैं। यह दुनिया की चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी को सम्मान देने के लिए हर साल 10 जनवरी यानी आज विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। आज के बदलते दौर में लोग अंग्रेजी भाषा के बढ़ते चलन के कारण लोग हिंदी से दूर होते जा रहे हैं। लेकिन बच्चों को अपनी मातृभाषा के करीब रखना जरुर है। ऐसे में आज विश्व हिंदी दिवस के दिन आपको बताते हैं कि कैसे आप बच्चों को अपनी मातृभाषा के पास रख सकते हैं...

सिखाएं भाषा की अहमियत 

कोई भी इंसान किसी भी चीज की कद्र तभी करता है जब उसे चीज की अहमियत मालूम हो, इसलिए आप सबसे पहले बच्चों को मातृभाषा की अहमियत बताएं। आप सिखाएं की हिंदी भाषा बच्चों के लिए कैसे अहमियत रखती है। 

PunjabKesari

रुटीन में बोलें हिंदी  

बच्चे वही चीजें सीखते हैं जो अपने आस-पास देखते हैं, ऐसे में आप उनकी रोजाना की भाषा में हिंदी का इस्तेमाल करें। इससे वह धीरे-धीरे अपनी मातृभाषा के और भी करीब आएंगे। जैसे आप बच्चे को लोरियां, कविताएं, कहानियां और मुहावरे हिंदी में सुना सकते हैं। इससे उन्हें भाषा भी समझ आएगी और उसके प्रति सम्मान भी बढ़ेगा। 

बताएं इतिहास 

आप बच्चे को हिंदी भाषा का समृद्ध इतिहास बताएं। हिंदी भाषा के लेखकों द्वारा लिखे गए लेख आप बच्चे को पूरी दुनिया में पढ़ा और समझा सकते हैं। हिंदी भाषा और उसमें काम करने वाले लोगों को पूरी दुनिया में एक सम्मान की नजर से देखा जाता है आप बच्चों को यह बात जरुर बताएं। 

PunjabKesari

हिंदी मूवी और कार्टून दिखाएं 

आप बच्चों को ऐसे कार्टून और वीडियो दिखाएं जिसमें मातृभाषा का प्रयोग किया गया हो। इससे वह खुद हिंदी बोलना शुरु हो जाएंगे और मातृभाषा के प्रति उत्तेजित होंगे। 

स्पीच तैयार करवाएं

विश्व हिंदी दिवस पर आप बच्चों को हिंदी के समृद्ध इतिहास पर स्पीच तैयार करवा सकते हैं। स्पीच तैयार करने से उन्हें इतिहास की कई चीजें पता चलेंगी और उनके अंदर आत्मविश्वास भी आएगा। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static