Health Alert: अगर बॉडी दे ऐसे संकेत तो समझ जाएं कमजोरी हो रही आपकी इम्यूनिटी

punjabkesari.in Tuesday, Dec 28, 2021 - 10:14 AM (IST)

कोरोना महामारी के कारण हर कोई अपनी इम्यूनिटी को लेकर बेहद सतर्क हो गए है। वहीं इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी लोगों ने कई अलग-अलग तरह के तरीकों को अपनाया। मगर कई बार इम्यूनिटी कमजोर होने पर भी जल्दी पता नहीं चल पाता है। दरअसल, कई बार इसके लक्षण समझ में नहीं आ पाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हमें इसके बारे में जानकारी अधिक नहीं होती है।

चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में इम्यूनिटी कमजोर होने के लक्षण व इसे बढ़ाने के कुछ कारगर उपाय बताते हैं। ताकि आप एकदम फिट एंड फाइन रह पाएं।

जल्दी व बार-बार जुकाम या इंफेक्शन होना

बार-बार सर्दी, जुकाम या इंफेक्शन होना भी इम्यूनिटी कमजोर होने की ओर इशारा करता है। इसके कारण अन्य बीमारियों व संक्रमण की चपेट में आने का खतरा तेजी से बढ़ता है। ऐसे में इससे नजरअंदाज करने की जगह पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने में ही भलाई है।

PunjabKesari

pc: myUpchar

बार-बार थकावट महसूस होना

अगर आपको बिना कोई भारी काम किए थकान, महसूस हो तो समझ जाएं कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है। इसके कारण अक्सर शरीर में भी दर्द होता रहता है। दरअसल शरीर की सारी एनर्जी बीमारियों से लड़ने में चली जाती है। ऐसे में इसके कारण हरदम थकावट महसूस होती है।

पेट से जुड़ी परेशानियां होना

इम्यूनिटी कमजोर होने पर पेट संबंधी समस्याएं होने लगती है। इसके कारण पेट में दर्द, कब्ज, उल्टी, मितली, चक्कर आने की समस्या हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, पेट इम्यूनिटी कमजोर होने पर बैक्टीरिया आसानी से पेट में चले जाते हैं। वे शरीर में हमला करने लगते हैं। इसके कारण पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती है।

PunjabKesari

pc: freepik

अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के कुछ कारगर उपाय

. शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हेल्दी डाइट लें।
. बाहर का जंक, अनहैल्दी फूड खाने से परहेज रखें।
. ग्रीन टी, अदरक-तुलसी की चाय, गिलोय आदि का सेवन करें।
. रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें।
. सेहतमंद रहने के लिए आप मल्टीविटामिन का सेवन कर सकते हैं।
. तनाव से दूर रहें।
. खुश व रिलैक्स रहने के लिए रोजाना 20-30 मिनट मेडिटेशन और एक्सरसाइज करें।

नोट- इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। ऐसे में आप इनमें किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static