Protein Week 2020: शरीर के लिए कितना जरूरी प्रोटीन? इन चीजों से पूरी करें कमी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2020 - 11:29 AM (IST)

स्वस्थ रहने के लिए शरीर को सभी तत्व उचित  मात्रा में मिलने बहुत जरूरी होते है। नहीं तो शरीर कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकता है। ऐसे में बात अगर प्रोटीन की करें तो यह हमारे शरीर के लिए एक जरूर तत्व है। मगर इसे कितनी मात्रा और क्यों लेना चाहिए इसके संबंध में बहुत से लोग अनजान है। एक रिसर्च के अनुसार भी भारतीयों को यह तो पता है कि स्वस्थ शरीर के लिए प्रोटीन जरूरी है। मगर क्यों जरूरी है इसके बारे में केवल 3% भारतीयों को ही पता है। ऐसे में भारतीयों को प्रोटीन की आवश्यकता के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 24 जुलाई से 30 जुलाई को प्रोटीन सप्ताह (Protein Week) के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। तो चलिए आज हम आपको प्रोटीन की आवश्कता बताते हुए इसके मुख्य स्त्रोतों के बारे में जानकारी देते है। 

nari,PunjabKesari

क्यों हैं जरूरी?

- सही मात्रा में प्रोटीन से युक्त चीजों का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। 
- यह शरीर के अंदर अलग-अलग फंक्शन्स में मदद करता है। 
- इसे खाने को पचाने में मदद मिलती है।
- शरीर में मौजूद टिशू रिपेयर होते है।
- मांसपेशियों और हड्डियों में मजबूती आती है। 
- बाल, नाखून बढ़ने में सहाटता मिलती है। 
- शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। 
- शरीर का पीएच लेवल बैलेंस रहता है। 
- यह शरीर में मौजूद तरल पदार्थों को सामान्य रखने में मदद करता है। 
-  कुछ प्रोटीन्स हार्मोन्स की तरह काम कर शरीर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक मैसेज पहुंचाता है। 

कमी होने के नुकसान

- बाल, नाखून कमजोर हो टूटने लगते है। 
- शरीर में दर्द रहता है।
- मांसपेशियों में अकड़न महसूस होती है। 
- इम्यूनिटी कमजोर होती है। 

nari,PunjabKesari

कितनी मात्रा हैं जरूरी?

सभी जरूरी तत्व सही मात्रा में मिलने से ही शरीर को बेहतर ढंग से काम करने की शक्ति मिलती है। साथ ही बीमारियों के लगने का खरतरा कई गुणा कम रहता है। बात अगर प्रोटीन की मात्रा की करें तो हर किसी को अपनी उम्र, वजन और लिंग के मुताबिक ही प्रोटीन की आवश्यकता होती है। आप इसे अपने डॉक्टर, डायटीशियन या हेल्थ एक्सपर्ट्स से सलाह कर ले सकते है। मगर आमतौर पर बात करें तो व्यक्ति को उसके वजन के अनुसार प्रति किलोग्राम के हिसाब से 0.8 ग्राम एक दिन में प्रोटीन की जरूरत होती है यानि अगर किसी व्यक्ति का वजन 60 किलो है तो उसे उसके वेट के मुताबिक 60*0.8= 48 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होगी

तो चलिए अब जानते हैं किन चीजों को खाने से प्रोटीन की कमी को पूरा किया जा सकता है। इन्हें शाकाहारी और मांसाहारी 2 भागों में बांटा गया है। शाकाहारी प्रोटीन हमें पेड़- पौधों से मिलते हैं और मांसाहारी चीजें जानवरों से प्राप्त होती है।

शाकाहारी प्रोटीन के स्रोत

काला या सफेद चना
मूंग, तुअर, उड़द, मसूर आदि दालें
हरी सब्जियां
ताजे फल
ड्राई फ्रूट्स
राजमा
डायरी प्रोडक्ट्स
खरबूजा, कद्दू, चिया, अलसी व सूरजमुखी के बीज
गेहूं, मक्का, बाजरा, चावल, ओट्स, क्विनोआ आदि मोटे बीज

nari,PunjabKesari

नॉनवेज प्रोटीन के स्रोत

अंडा
मछली
रेड मीट
एग व्हाइट
सी- फूड्स
चिकन
मटन


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static