रूखी त्वचा के लिए बेस्ट रहेंगे ये 3 होममेड मॉश्चराइजर, यूं करें तैयार

punjabkesari.in Wednesday, Dec 02, 2020 - 11:14 AM (IST)

सर्दियों में सर्द हवा स्किन पर अपना गहरा असर डालती है। इसके कारण स्किन अपनी नमी खोने लगती है। ऐसे में त्वचा रूखी होने के साथ उसमें खिंचाव महसूस होने लगता है। बहुत बार स्किन में खुजली की भी परेशानी होती है। इससे बचने के लिए मॉश्चराइजर की जरूरत होती है। वैसे तो बाजार में बहुत से मॉश्चराइजर व क्रीम मिलती है। मगर ये प्रॉडक्ट्स ज्यादा महंगे होने के साथ बार-बार लगाने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आप घर पर ही आसानी से इसे तैयार कर सकती है। तो चलिए आज हम आपको घर पर नेचुरल चीजों से 3 तरह के मॉश्चराइजर बनाने का तरीका बताते हैं। इनके इस्तेमाल से त्वचा को गहराई से नमी मिलने के साथ स्किन के जुड़ी अन्य परेशानियों से भी राहत मिलेगी...

1. बी वैक्‍स, नारियल व जैतून तेल 

 

सामग्री:

जैतून तेल- 1/4 कप 
बी वैक्स- 1/4 कप 
नारियल तेल- 1/4 कप 
एसेंशियल ऑयल- 10 बूंदें 

PunjabKesari

विधि:

1. एक बाउल में सभी चीजों को मिलाकर स्मूद व क्रीमी-सा पेस्ट बनाएं। 
2. तैयार मॉश्चराइजर को बोतल व किसी कंटेनर में भरें। 
3. इसे हल्के हाथों से मसाज करते हुए स्किन पर लगाएं। 

इस मॉश्चराइजर को लगाने से ड्राई स्किन की परेशानी दूर होकर लंबे समय तक नमी बरकरार रहेगी। साथ ही नारियल व जैतून तेल होने से स्किन पर पड़े दाग-धब्बे आदि दूर होने में मदद मिलेगी। 

2. ग्लिसरीन और ग्रीन टी 

 

सामग्री: 

ग्लिसरीन- 2 चम्मच
शहद- 1 चम्मच 
ग्रीन- टी का अर्क- 2 चम्मच
नींबू का रस- 1 चम्मच  

विधि:

1. एक कटोरी में सभी चीजों को डालकर अच्छे से मिलाएं। 
2. तैयार मॉश्चराइजर से सोने से पहले स्किन पर मसाज करें। 
3. अगली दिन नहाएं।

यह त्वचा को गहराई से पोषण देने के साथ रातभर रिपेयर करेगी। ऐसे में ड्राई स्किन की परेशानी दूर होकर स्किन साफ, निखरी व मुलायम नजर आएगी। 

PunjabKesari

3. जैतून तेल और शहद 

 

सामग्री:

एवोकाडो- 1/2
शहद- 1 बड़ा चम्मच
जैतून का तेल-  1 चम्मच 

विधि:

1. सबसे पहले एवोकाडो को छीलकर काट लें। 
2. फिर इसे मिक्सी जार में डालकर स्मूद पेस्ट बनाएं। 
3. तैयार पेस्ट को कटोरी में निकाल कर जैतून तेल व शहद मिलाएं। 
4. आपका मॉश्चराइजर बनकर तैयार है। 
5. इसे दिनभर कभी भी स्किन पर मसाज करते हुए लगाएं। 
6. 15-20 मिनट तक के बाद इसे पानी से धो लें। 

पोषक तत्वों से भरपूर इस मॉश्चराइजर को लगाने से डेड स्किन सेल्स साफ होकर नई त्वचा बनने में मदद मिलती है। स्किन को गहराई से पोषण व नमी मिलने के साथ दाग-धब्बे की परेशानी दूर होती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static