क्या आपका बच्चा भी खाता है मिट्टी तो Parents इन तरीकों से छुड़वाएं आदत

punjabkesari.in Thursday, Oct 13, 2022 - 05:27 PM (IST)

बच्चों को ऐसी कई आदतें होती हैं जिनसे माता-पिता परेशान रहते हैं। उन्हीं में से एक बच्चों को मिट्टी खाने की आदत भी होती है। मिट्टी खाने की आदत से राहत पाने के लिए माता-पिता डॉक्टर से भी सलाह लेते हैं लेकिन डॉक्टरी इलाज के बाद भी बच्चों को इस समस्या से राहत नहीं मिल पाती। मिट्टी खाने से बच्चों के पेट में इंफेक्शन हो सकता है। इसके अलावा उन्हें पेट में दर्द, दस्त और ऐंठन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। यदि आप बच्चे की मिट्टी खाने की आदत से परेशान हैं तो इन घरेलू नुस्खों के जरिए समस्या से राहत पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

लौंग का पानी दें

आप बच्चे को लौंग का पानी दे सकते हैं। लौंग का पानी देने से बच्चे की इस आदत में सुधार आएगा। लौंग का पानी बनाने के लिए आप 4-6 लौंग पानी में उबालें। इसके बाद पानी ठंडा करके बच्चों को पिलाएं। इससे उन्हें इस समस्या से छुटकारा मिलेगा। आप बच्चे को लौंग का पानी बच्चों को रुटीन में देकर समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

PunjabKesari

केला खिलाएं 

केला भी कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन सारे पोषक तत्वों से बच्चों की आदत सुधर जाएगी। दूध, दही, पनीर जैसी चीजें देकर भी आप बच्चों को दे सकती हैं। 

अजवाइन चूर्ण 

आप अजवाइन का चूर्ण बनाकर बच्चे को दे सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व बच्चे की समस्या में सुधार लाएंगे। चूर्ण बनाने के लिए आप एक चम्मच अजवाइन चूर्ण लें। उसे गर्म पानी में मिलाएं। इस पानी का सेवन आप बच्चों को करवा सकते हैं। 

PunjabKesari

आम पाउडर 

आम से तैयार किया पाउडर भी आप बच्चों को पिला सकते हैं। इससे बच्चे की मिट्टी खाने की आदत भी छूट जाएगी और पेट में मौजूद कीड़ों के लिए भी यह उपाय बहुत ही फायदेमंद होता है। आम की गुठली से आप पाउडर तैयार कर लें। इसके बाद इस पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर आप बच्चों को पिलाएं। 

कैल्शियम भरपूर पदार्थ खिलाएं

बच्चों के शरीर में कैल्शियम की कमी होने के कारण भी वह मिट्टी खाते हैं। ऐसे में आप उनकी डाइट में कैल्शियम से भरपूर चीजें शामिल कर सकते हैं। दूध का सेवन आप बच्चों को करवा सकते हैं। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Related News

static