इन राशियों की होली रहेगी फिकी, चंद्र ग्रहण बिगाड़ेगा त्योहार का मजा

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2024 - 05:53 PM (IST)

हर साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल होली 25 मार्च को मनाई जाएगी और इसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण सुबह 25 मार्च 10:23 से शुरु होगा और दोपहर 03:02 पर खत्म होगा। ग्रहण के कारण होली पर कई अशुभ योग बनने वाले हैं। मीन राशि में सूर्य और राहु की अशुभ युति से ग्रहण योग बन रहा है। इसी के साथ कुंभ राशि में मंगल और शनि की खतरनाक युति बन रही है। इन सभी अशुभ योगों के का कारण होली पर लगने वाला ग्रहण 5 राशियों के लिए बहुत ही अशुभ रहेगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी राशियां हैं जिनकी होली ग्रहण के कारण फीकी पड़ सकती है।  

वृषभ राशि 

साल का पहला चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगेगा। ऐसे में वृषभ राशि के जातकों को भी ग्रहण से सावधान रहने की जरुरत है। नौकरी में आप लोगों को दबाव झेलना पड़ सकता है आपको ज्यादा काम करना पड़ सकता है। आपके सीनियर भी आपसे खुश नहीं होंगे। इंक्रीमेंट और प्रमोशन में भी रुकावट आ सकती है। अगर आप परिवार के लिए कोई अहम फैसला लेने वाले हैं तो सावधानी बरतें। 

PunjabKesari

कुंभ राशि 

इस राशि के जातकों को ग्रहण के कारण कई मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। लाइफ पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है।  जीवन में विवाद बढ़ सकता है। अपनी वाणी के कारण आपको जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। अपनी वाणी के कारण आपके लोगों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। कारोबार में पैसों का भारी नुकसान हो सकता है। 

मेष राशि 

इस राशि के जातकों के जीवन में कष्ट बढ़ सकता है। करियर में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। होली के बाद आपके जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं। पैसों की हानि आपको हो सकती है। इस दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखें। करियर में सफलता हासिल करने के लिए आपको काफी मेहनत करने पड़ेगी। कोई पुरानी बीमारी आपको फिर से परेशान कर सकती है। 

PunjabKesari

मीन राशि 

ग्रह के कारण आपको कई तरह की मुश्किलों से जूझना पड़ सकता है। संतान की ओर से भी आपको परेशानी हो सकती है। करियर या पढ़ाई को लेकर नई समस्याएं पैदा हो सकती हैं।व्यापार के लिए भी समय खराब रहेगा। काफी मेहनत के बाद भी आपको फल नहीं मिलेगा। परिवार में तनाव बढ़ सकता है। 

कन्या राशि 

इस राशि के जातकों को कई अशुभ संकेत मिल सकते हैं। करियर और कारोबार में आपको तनाव झेलने पड़ सकते हैं। मन में नेगेटिव विचार आ सकते हैं। अपनों से आपका भरोसा उठ जाएगा। परिवार के लोगों के साथ आपका विवाद बढ़ सकता है। कोई गंभीर बीमारी आपका तनाव बढ़ा सकती है। रिश्तेदारों के साथ तनाव बढ़ सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static