बड़ा हादसा! डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार THAR, 2 लड़के और 3 लड़कियों की हुई मौके पर मौत
punjabkesari.in Saturday, Sep 27, 2025 - 09:21 AM (IST)

नारी डेस्क: आज सुबह- सुबह बेहद ही दुख भरी खबर सामने आई है। हरियाणा का गुरुग्राम एक भीषण सड़क हादसे का गवाह बना। नेशनल हाईवे से एग्जिट करते समय थार कार डिवाइड से टकरा गई, जिससे 5 लोगों की माैके पर मौत हो गई है। हादसा इतना भीषण था कि थार के तो परखच्चे ही उड़ गए।
सुबह- सुबह हुआ हादसा
ये घटना आज सुबह 4:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार थार में 3 लड़कियां और 3 लड़के सवार थे। वे यूपी से किसी काम के लिए गुरुग्राम आए थे। जैसे ही उनकी गाड़ी राजीव चौक की तरफ जाने के लिए हाईवे के एग्जिट 9 से उतरी, वैसे ही तेज रफ्तार के कारण थार अनकंट्रोल हो गई और डिवाइडर से जबरदस्त टक्कर हो गई।
मौके पर ही 4 लोगों की हुई मौत
टक्कर इतनी जोरदार थी की मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। इसके बाद दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक और की मौत हो गई। थार के हालात देखकर अंदाजा लगाया जा सतका है हादसा कितना जबरदस्त था। परिवार के लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।