यहां ईंटों से नहीं घंटियों से बना पूरा मंदिर, मन्नत पूरी होने पर चढ़ती हैं हजारों घंटियां

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2026 - 07:30 PM (IST)

नारी डेस्क:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मछलीशहर तहसील क्षेत्र के मछलीशहर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोधना बाजार के पास पीपल के पेड़ के नीचे पहलवान वीर का चबूतरा और बहुत छोटा सा मंदिर है। यहां चढ़ावे में इतनी घंटियां चढ़ी कि घंटियों से ही एक मंदिर बन गया। मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा मन्नत पूरी होने पर मांगी जाती रहीं और पूरी होने पर घंटे और घंटियां चढ़ाई जाती रहीं।


यह भी पढ़ें: शुगर  कंट्रोल का राज छुपा है आपके पेट में! हर Diabetic को पता होनी चाहिए ये बात 
 

पहले तो पीपल के पेड़ में घंटियां बाधी जाती रही, जब पीपल की डालियां घंटियों से भर गईं तब लोगों ने परिसर के बाहर लोहे के स्टैंड में घंटी और घंटे टांगना शुरू किया। जब स्टैंड भी फुल हो गये तब अब घंटे और घंटियों को पीपल के ऊपर फ्रेम बनवाकर उसमें घंटियों को सजाया जा रहा है और वह सुंदर मंदिर स्वरूप में दिखाई दे रहा है और इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने जाने वालों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। 
 

यह भी पढ़ें:  ₹27,000 में बेची गई ₹2,700 की कैंसर की दवा, SC ने कहा - दिन-दहाड़े हो रही डकैती
 

इस मंदिर पर गोधना, चौकी खुर्द, चौकी कला,बामी, मोलनापुर, भटेवरा,अदारी,अगहुआ, चितांव,जरौना, जगदीशपुर आदि गांवों के अलावा दूर दूर से श्रद्धालु अपनी मन्नतें पूरी होने पर चढ़ावा चढ़ाने आते रहते हैं। कई बार इस परिसर से घंटियां चोरी भी हुईं लेकिन चढ़ावें में इतनी घंटियां और घंटे चढ़ रहें हैं कि पूरा पीपल का पेड़ घंटे और घंटियों से गुथ गया है।  यहां एक क्विंटल से लेकर 100 ग्राम तक के घंटे और घंटियां हैं। यहां दूर- दूर से लोग पूजा पाठ करने आते रहते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static