ये शर्म की बात है ,ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर हेमा मालिनी ने कह दी ये बात

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 10:52 AM (IST)

नारी डेस्क: 15 मार्च 2026 को 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। हर साल की तरह इस बार भी “इन मेमोरियम” सेगमेंट रखा गया, जिसमें पिछले एक साल में निधन हुए फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को श्रद्धांजलि दी गई। लेकिन इस दौरान भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का नाम लाइव टेलीकास्ट में शामिल नहीं किया गया। इससे भारतीय फैंस काफी नाराज़ और निराश हुए। हालांकि, ऑस्कर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी पूरी सूची में उनका नाम मौजूद था, लेकिन टीवी प्रसारण में उन्हें न दिखाना लोगों को अच्छा नहीं लगा।

हेमा मालिनी ने क्या कहा?

धर्मेंद्र की पत्नी और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने इस पर अपनी नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि यह बहुत शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र जैसे बड़े और दुनिया भर में पहचाने जाने वाले अभिनेता को नजरअंदाज करना गलत है। उनके मुताबिक, “यह उनके लिए शर्म की बात है कि उन्होंने ऐसे कलाकार को याद नहीं किया, जो दुनिया भर के लोगों के लिए इतना मायने रखता था।” हालांकि, हेमा मालिनी ने यह भी कहा कि इस बात से उन्हें या धर्मेंद्र को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र को अपनी जिंदगी में ज्यादा अवॉर्ड्स नहीं मिले, लेकिन उन्हें लोगों का प्यार हमेशा मिला। उन्होंने अपने बारे में भी कहा कि उन्हें भी अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए अवॉर्ड नहीं मिले, फिर भी उन्हें कोई अफसोस नहीं है।

ईशा देओल का रिएक्शन

धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनके पिता ऐसे इंसान थे जिन्हें इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता। “पापा हमेशा से बड़े दिल के इंसान रहे हैं। उनके लिए पहचान या अवॉर्ड से ज्यादा मायने लोगों का प्यार और सम्मान रखता है।”

ये भी पढ़ें: 9.24 लाख करोड़ की डायमंड जूलरी और स्टनिंग गाउन में ईशा अंबानी पहुंचीं ऑस्कर 2026

फैंस की नाराज़गी

ऑस्कर के लाइव प्रसारण के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस ने अपनी नाराज़गी जाहिर की। कई लोगों ने इसे एक बड़े भारतीय कलाकार का अपमान बताया और सवाल उठाया कि इतनी बड़ी हस्ती को क्यों नजरअंदाज किया गया।

किन हस्तियों को दी गई श्रद्धांजलि?

ऑस्कर 2026 के “इन मेमोरियम” सेगमेंट में हॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों को याद किया गया, जिनमें शामिल थे:

डायने कीटन

कैथरीन ओ'हारा

रॉबर्ट रेडफोर्ड

रॉबर्ट डुवैल

PunjabKesari

जीन हैकमैन

वैल किल्मर

ऑस्कर जैसे बड़े मंच पर धर्मेंद्र का नाम लाइव सेगमेंट में न आना भारतीय सिनेमा के फैंस के लिए निराशाजनक रहा। हालांकि, उनके परिवार का मानना है कि असली सम्मान लोगों के दिलों में होता है, न कि सिर्फ अवॉर्ड्स में।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static