हिमाचल के सिरमौर में 36 घंटे लगातार हो रही बारिश ने किया हाल बेहाल, सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2026 - 08:38 AM (IST)

नारी डेस्क: पिछले 36 घंटों से जारी भारी मानसूनी बारिश ने हिमाचल के सिरमौर जिले के कई हिस्सों में कहर बरपाया है, जिसके कारण पांवटा प्रशासन को शैक्षणिक संस्थानों में शुक्रवार को छुट्टी घोषित करनी पड़ी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जिले के ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, लेकिन गुरुवार देर शाम शिलाई के पास गहरी खाई में फिसलकर एक बैल की मौत के अलावा अभी तक किसी की जान जाने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें:  पेट काे खराब कर देती है मीठी-मीठी और ठंडी Icecream ! खाने से पहले जान लो इसकी सच्चाई

सिरमौर की प्रमुख नदियां टोंस, यमुना, बाता, गिरी और मारकंडा समेत दर्जनों नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों को इनसे दूर रहने की सलाह दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा भारी बारिश और तूफान के लिए जारी किए गए अलर्ट के मद्देनजर पांवटा उपमंडल अधिकारी द्विज गोयल ने हिमाचल के सिरमौर जिले के पांवटा उपमंडल में सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को छुट्टी घोषित कर दी है।


यह भी पढ़ें:  तिरंगे में लिपटकर घर लौटा एयरफोर्स जवान, 22 साल के बेटे का शव देख चीख पड़ी मां और बहन
 

गुरुवार देर रात जारी आदेशों के अनुसार उपमंडल के सभी सरकारी व निजी स्कूल, आंगनबाड़ियां, प्ले स्कूल व अन्य सभी शिक्षण संस्थान शुक्रवार को बंद रहेंगे। हालांकि, शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख और प्रशासनिक और आपातकालीन कार्यों के लिए आवश्यक कर्मचारी सक्षम प्राधिकारी के निर्देशानुसार उपलब्ध रहेंगे। बारिश का असर जिले के सड़क नेटवर्क पर भी पड़ा। लोक निर्माण विभाग के अनुसार, 34 सड़कें बंद रहीं, जिनमें शिलाई उपमंडल में 21, संगड़ाह में 8, नाहन में 4 और राजगढ़ में 1 सड़क शामिल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static