ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये 3 सुपर फूड्स, दिल रहेगा स्वस्थ

punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2020 - 09:43 AM (IST)

भागदौड़ भरी जिंदगी के चलते लोग अपनी सेहत का अच्छे से ध्यान नहीं रख पाते है। ऐसे में वे कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। हम डाइट का हमारी सेहत पर सीधा प्रभाव पड़ता है। अनहैल्दी चीजों का सेवन करके इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ता है। ऐसे में जरूरी है कि सुबह के नाश्ते में बेस्ट चीजों का सेवन किया जाए। ताकी दिनभर शरीर में ऊर्जा का संचार होता रहे। दिल की सेहत बरकरार रह सके। तो चलिए जानते दिल को स्वस्थ रखने के लिए ब्रेकफास्ट में किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

फलों के साथ दलिया

सुबह नाश्ते में ओट्स खाना बेस्ट ऑप्शन है। ये दिल और दिमाग दोनों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे में शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। फाइबर से भरपूर ओट्स का सुबह नाश्ते में सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है। वेट लूज होने के साथ बॉडी में एनर्जी आती है। इसमें फाइबर, विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल कर दिल को स्वस्थ रखता है। ऐसे में नाश्ते में दलिया, फल और दूध  का सेवन करने से बीमारियों से बचाव रहता है। 

fruits and daliya,nari

फल, नट्स और योगर्ट 

दही में विटामिन, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल गुण होते हैं। जो पेट के लिए फायदेमंद होते हैं। इससे पाचनतंत्र और हड्डियों में मजबूती आती है। शरीर को बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। फल और ड्राई फ्रूट्स में सभी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। ऐसे में इन तीनों चीजों को नाश्ते में एक साथ खाने से दिल स्वस्थ रहता है। शरीर में चुस्ती-फुर्ती आती है। 

dahi,nari

क्विनोआ 

क्विनोआ में कैल्शियम, आयरन, विटामिन, फाइबर, मैग्नीशियम, फोलेट, तांबा आदि पोषक तत्व मौजूद होते है। इसके अलावा, इसमें एंटी-सेप्टिक, एंटी-कैंसर, एंटी-एजिंग व एंटीऑक्सिडेंट आदि गुण होते है। ऐसे में क्विनोआ या इसके आटे का सेवन करना दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद है। प्रोटीनयुक्त आहार होने से यह शाकाहारियों के लिए बेस्ट नाश्ता है। इसे सब्जी किसी   इसे अन्य अलग-अलग तरीकों से खाया और पकाया जा सकता है। यह शरीर का एक्सट्रा वजन कम बॉडी को सही शेप दिलाता है। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। खून बढ़ाने के साथ दिल को स्‍वस्‍थ रखने में फायदेमंद होता है। आप क्विनोआ को दूध और फलो के साथ भी खा सकते हैं। इसके अलावा क्विनोआ का पुलाव भी बना सकते हैं।

quinoa,nari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static