क्रिसमस पर न करें सेहत के साथ खिलवाड़, Healthy Routine अपनाकर रखें अपना ध्यान

punjabkesari.in Saturday, Dec 24, 2022 - 05:47 PM (IST)

कल क्रिसमस का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान सभी लोग अपने घरों में मजेदार पकवान बनाकर त्योहार का मजा लेते हैं लेकिन हाई कैलोर शुगर वाली चीजें आपका शुगर लेवल भी बिगाड़ सकती हैं। त्योहार के चक्कर में आपका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। आज आपको बताते हैं कि कैसे आप क्रिसमस के दौरान आप कैसे स्वास्थ्य का ध्यान रख सकते हैं। आइए जानते हैं  कुछ हैल्थ टिप्स...

पाचन पर दें ध्यान 

आप क्रिसमस के दौरान ऐसी चीजों से परहेज करें जो आपके पाचन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। साबुत अनाज, अलग-अलग तरह की सब्जियां, फल, साबुत अनाज जैसी चीजों को आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसके अलावा वसायुक्त और मीठे पदार्थों से भी परहेज करें इससे  भी आपका पाचन प्रभावित हो सकता है। 

PunjabKesari

पिएं ज्यादा पानी 

पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आप कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रहेंगे। इसके अलावा पानी पीने आपका पेट भी भरा रहेगा और खाना पचाने में भी आपको आसानी होगी। ज्यादा नमक और शक्करयुक्त खाद्य पदार्थों के कारण होने वाली समस्याओं से भी आपको राहत मिलेगी। 

हैल्दी फूड खाएं 

शरीर को इस चीज के बारे में पहचानने के लिए पेट भरा है कि नहीं करीबन 20 मिनट लगते हैं जिसके कारण कई बार ज्यादा खाना भी खाया जाता है। ऐसे आप नियमित मात्रा में खाना खाएं और अच्छे से चबाएं और खाने के छोटे हिस्से लें ताकि ज्यादा खाने न खाएं। 

PunjabKesari

ज्यादा कैलोरी से परहेज

क्रिसमस के मौके पर ज्यादा कैलोरी वाला भोजन न खाएं। कुछ गलत खाने के कारण आपकी समस्या बढ़ सकती है इसके अलावा यदि आप अपना मील मिस करेंगे तो भी यह आपकी कैलोरी को नुकसान पहुंचा सकता है। 

एक्सरसाइज करें 

वजन सही रखने के लिए आप रोजाना व्यायाम करें। इससे आपको किसी भी तरह की शारीरिक और मानसिक समस्या नहीं होगी। नियमि एक्सरसाइज करें ताकि आप स्वस्थ रह सकें। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static