बासी रोटी खाने से भी मिलते हैं शरीर को कई फायदे

punjabkesari.in Saturday, Apr 08, 2017 - 05:53 PM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत) : साबुत अनाज से बनी रोटी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। रोजाना लोग दिन में 2-3 बार रोटी खाते हैं। इसमें काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो भोजन को पचाने में काफी मदद करता है। कई बार रात को कुछ चपातियां बच जाती हैं जो सुबह कुत्तों को डाल दी जाती हैं लेकिन इन बासी रोटी को खाने से भी शरीर को काफी फायदा होता है। रोज सुबह बासी रोटी को दूध के साथ खाने से शरीर से जुड़ी कई समस्याएं ठीक हो जाती हैं। आइए जानिए बासी रोटी खाने के फायदों के बारे में

1. ब्लड प्रैशर
बासी रोटी खाने से हाई ब्लड प्रैशर की समस्या दूर होती है। रोजाना सुबह ठंडे दूध के साथ 2 रोटी खाने से शरीर का रक्त चाप संतुलित रहता है। इसके अलावा ज्यादा गर्मी के मौसम में भी इसका सेवन करने से शरीर का तापमान सही रहता है।

2. डायबिटीज
जिन लोगों को डायबिटीज की परेशानी होती है उन्हें हर रोज फीके दूध के साथ बासी रोटी का सेवन करना चाहिए। इससे शुगर कंट्रोल में रहती है।

3. पेट की समस्या
दूध के साथ बासी रोटी खाने से पेट की हर समस्या ठीक होती है। रोज सुबह इसका सेवन करने से एसिडिटी की परेशानी दूर होती है और पाचन शक्ति भी ठीक रहती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static