Health Tips: इन बीमारियों को रखना है दूर तो खाएं मखाना और गुड़

punjabkesari.in Monday, Feb 06, 2023 - 10:32 AM (IST)

ड्राई फ्रूट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है। इन्हीं में से एक मखाना ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसकी तासीर बहुत ही ठंडी होती है, इसलिए इसका सेवन आप किसी भी मौसम में कर सकते हैं। इसमें कैलोरी, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। वहीं मखाने मैग्नीशियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस का भी बहुत अच्छा सोर्स होता है। इसका सेवन आप गुड़ के साथ भी कर सकते हैं। गुड़ और मखाने को एक साथ खाने से शरीर को कई लाभ होते हैं, क्योंकि मखाने के साथ-साथ गुड़ में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पौटेशियम पाया जाता है। दोनों चीजों को साथ में खाने से आप एनर्जेटिक और ताकतवर रहेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं दोनों चीजों को साथ में खाने से क्या-क्या लाभ होंगे...

दूर होगी खून की कमी 

शरीर में खून की कमी होने के कारण हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने लगता है। इसके कारण व्यक्ति को थकान, कमजोर जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। ऐसे में आप शरीर से खून की कमी दूर करने के लिए मखाना और गुड़ का सेवन कर सकते हैं। गुड़ में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसे खाने से खून और हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ने लगता है।

PunjabKesari

कब्ज से मिलेगी राहत 

मखाना और गुड़ दोनों चीजों में फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से आपको कब्ज जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। इन दोनों चीजों के मिश्रण से पाचन शक्ति भी सुधरती है और दोनों के मिश्रण का सेवन करने से आपको कब्ज जैसी समस्या से भी राहत मिलेगी। 

मजबूत होंगी हड्डियां  

यदि आपकी हड्डियों और जोड़ों में दर्द है तो ऐसे में आप गुड़ और मखाने का सेवन कर सकते हैं। दोनों चीजो में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं यह पोषक तत्व आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। हड्डियों और जोड़ों का दर्द कम करने के लिए आप इन दोनों चीजों का सेवन रोज कर सकते हैं। 

PunjabKesari

बढ़ेगा वजन 

यदि आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो भी दोनों चीजों से बने मिश्रण का सेवन कर सकते हैं। मखाना और गुड़ में कैलोरी काफी अच्छी मात्रा में पाई जाती है वहीं गुड़ कार्बोहाइड्रेट का काफी अच्छा स्त्रोत माना जाता है यह पोषक तत्व वजन बढ़ाने में भी मदद करते हैं। 

शरीर रहेगा एनर्जेटिक 

यदि आपको बार-बार थकान या कमजोरी महसूस हो रही है तो भी आप मखाना और गुड़ का सेवन कर सकते हैं। इन दोनों चीजों में कार्ब्स काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो आपके शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है। इसके सेवन करने से आपका शरीर ताकतवर और एनर्जेटिक बनता है। 

PunjabKesari

कैसे करें मिश्रण का सेवन?

दोनों चीजों को साथ में खाने के लिए आप सबसे पहले पैन में गुड़ पिघला लें। जब गुड़ टाइट होने लगे तो इसमें मखाना मिलाएं। जैसे मखाने गुड़ में मिक्स हो जाएं तो इन्हें एक एयरटाइट जार में डाल दें। रोजाना थोड़ा-थोड़ा आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

नोट: यदि आपको गुड़ या मखाने से एलर्जी है तो डॉक्टर से पूछकर ही इस मिश्रण का सेवन करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static