महिलाओं की 3 समस्याओं की हल है मूंगफली-गुड़, ये भी मिलेंगे फायदे

punjabkesari.in Thursday, Dec 19, 2019 - 11:02 AM (IST)

सर्दी में रजाई के बीच बैठकर कुरकुरी व गर्मा-गर्म मूंगफली खाने का अपना ही मजा है। एनर्जी, फैट, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और ढेर सारे विटामिन व मिनरल्‍स से भरपूर मूंगफली का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन अगर मूंगफली और गुड़ का एक साथ सेवन किया जाए तो फायदे दोगुणा हो जाते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सर्दियों में गुड़ और मूंगफली एक साथ खाने से आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

 

शरीर को रखता है गर्म

गुड़ और मूंगफली को एक साथ या इसकी चिक्की खाने से शरीर अंदर से गर्म रहता है। साथ ही इससे ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है, जिससे आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं।

PunjabKesari

खून की कमी को करे पूरा

दोनों ही चीजों में आयरन की भरपूर मात्रा होती है। ऐसे में इसका सेवन शरीर में खून की कमी नहीं होता देता। अगर आप एनीमिया के मरीज है तो इसका सेवन आपके लिए और भी फायदेमंद है।

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए वरदान

चूंकि इसमें आयरन होना है इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इससे यूट्रस के फंक्शन प्रॉपर होते हैं, जिससे बच्चे के डेवलपमेंट में मदद मिलती है। मगर इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए लिमिट में ही इसका सेवन करें।

पीरियड्स पेन के करे कम

मुट्ठीभर मूंगफली के साथ गुड़ का सेवन करने से पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।

Related image,nari

कब्ज से राहत

इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को सही रखते हैं, जिससे कब्ज, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी प्रॉब्लम्स नहीं होती।

वजन घटाए

इससे ना सिर्फ शरीर को एनर्जी मिलती है बल्कि यह कॉम्बिनेशन मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है, जिससे फैट तेजी से बर्न होता है और आपको वजन घटाने में मदद मिलती है।

Related image,nari

दांत और हड्डियां मजबूत

प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर मूंगफली व गुड़ का सेवन करने से दांत और हड्डियां के लिए भी काफी फायदेमंद होता हैं।

हेल्दी स्किन व बाल

इससे स्किन में मौजूद टॉक्सिंस दूर होते हैं और उन्हें पोषण तत्व भी मिलते हैं। साथ ही इसका सेवन बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

कैंसर से बचाव

एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, फॉलेट, कैल्शियम और जिंक जैसे गुण होने के कारण यह कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है, जिससे आप इस बीमारी से बचे रहते हैं।

स्वस्थ दिल

आजकल के बढ़ते पॉल्यूशन, गलत खान-पान के कारण दिल की बीमारियों का रिस्क काफी बढ़ गया है। ऐसे में इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह ना सिर्फ कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है बल्कि इससे रक्त के थक्के बनना, नसों में ब्लॉकेज की समस्या भी नहीं होती।

फर्टिलिटी में सुधार

बढ़ती उम्र में फर्टिलिटी की परेशानी से बचना चाहते हैं तो मूंगफली के साथ गुड़ का सेवन करें।

तनाव से राहत

इसमें ट्रिपटोफान नामक एमिनो एसिड होता है, जोकि हार्मोन सेरोटोनिन का स्राव बढ़ाता है। इससे मूड अच्छा होता है और मन शांत होता है। इससे आप तनाव, डिप्रेशन से बचे रहते हैं।

PunjabKesari

इस बात का रखें ध्यान

मूंगफली और गुड़ दोनों की तासीर गर्म होती है। इसे खाने के बाद 1 गिलास गर्म दूध का सेवन करें। इससे कोई नुकसान नहीं होता।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Related News

static