काला हरा या लाल, जानिए प्रेगनेंसी में कौन-सा अंगूर खाना है फायदेमंद

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2020 - 01:26 PM (IST)

प्रेगनेंसी के दौरान सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस समय मां को ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे उसके साथ गर्भ में पल रहें बच्चे को भी पोषण मिले। इस टाइम पीरियड में उसे अंगूर खाने की भी सलाह दी जाती है। असल में अंगूरों पोषक तत्वों से भरा होता है इसलिए इसका सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। मगर, महिलाओं को समझ नहीं आता कि इस दौरान किस अंगूर (लाल, काले, हरा) का सेवन करें।

कौन से रंग के अंगूर खाने चाहिए?

हरे अंगूर

प्रेगनेंसी में हरे खट्टे अंगूरों को खाने से परहेज रखना चाहिए। इसके सेवन से एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा बीज रहित अंगूर भी सही नहीं होते। इसके सेवन से भी बचना चाहिए। 

 

काले अंगूर

काले अंगूरों की स्किन काफी सख्त होती है इसलिए इसे पचाने में दिक्कतें आती है। प्रेगनेंट महिलाओं को इसके सेवन से बचना चाहिए। असल में गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। इससे चीजों को पचाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इन्हें काले अंगूर खाने से परहेज रखना चाहिए।

लाल अंगूर

गर्भावस्था के दौरान लाल रंग के अंगूर खाना बेस्ट माना जाता है। इसमें विटामिन-के, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते है। इसके सेवन से खून की कमी पूरी होने के साथ मांसपेशियों, हड्डियों में मजबूती आती है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहने के साथ एलर्जी होने का खतरा कम रहता है। ऐसे में हरे, काले अंगूर की जगह प्रेगनेंसी में लाल रंग के अंगूर खाना फायदेमंद होता है।

होते हैं नुकसान भी

अंगूर में विटामिन, एंटी-ऑक्‍सीडेंट, ऑर्गेनिक एसिड, फाइबर, फोलिक एसिड आदि गुण होते हैं। इसके सेवन से शरीर बीमारियों की चपेट में आने से बचा रहता है। मगर, इसमें रेसवेराट्रॉल तत्व अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिससे गर्भावस्था के दौरान इसका अधिक सेवन करने से परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

पहले जानते हैं अंगूर खाने के फायदे

 

दर्द व ऐंठन से दिलाएं राहत

अंगूरों में विटामिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाएं जाते हैं। इसके सेवन से प्रेगनेंसी में होने वाली ऐंठन से‌ छुटकारा मिलता है। इसमें डायटरी फाइबर मौजूद हैं। इसतरह प्रेगनेंसी में कब्‍ज की समस्‍या को दूर करने में मदद करता है।

दिल को रखें स्वस्थ

अंगूरों में मौजूद आयरन, पॉलीफेनोल्स दिल को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करता है। इससे दिल से जुड़ी समस्याओं के होने का खतरा कम रहता है। साथ ही आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बैलेंस करता है।

खून बढ़ाएं

अंगूरों का सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। इसलिए एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को रोजाना अंगूरों का सेवन करना चाहिए। इनमें लाल रंग के अंगूर खाना सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसमें आयरन की मात्रा अधिक होने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है।

अब जानिए इसके नुकसान

 

सीने में जलन

इस टाइम पीरियड में अंगूरों का ज्यादा सेवन करने से सीने में जलन, दस्त, चक्कर और उल्टी आने की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसमें कैलोरी अधिक होने से वजन बढ़ने का खतरा है। इससे गैस होने की शिकायत हो सकती है। ऐसे में पेट फूलने की प्रॉब्‍लम का सामना करना पड़ सकता है।

डायबिटीज होने का खतरा

इसके सेवन से महिलाओं को जेस्टेशनल डायबिटीज होने के चांसिस बढ़ते हैं। साथ ही गर्भावस्था के आखिरी दिनों में इसे खाने से शिशु का वजन बढ़ सकता है। ऐसे में लेबर पेन होने सिर ही सी- सेक्‍शन डिलीवरी होने का खतरा बढ़ता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static