सर्दियों में काली गाजर खाने से बढ़ेगी इम्यूनिटी, कैंसर से भी रहेगा बचाव

punjabkesari.in Friday, Dec 18, 2020 - 10:51 AM (IST)

लाल गाजर के बारे में तो हर कोई जानता है। मगर क्या कभी किसी ने काले रंग की गाजर के बारे में सुना है? जी हां, यह काले रंग में भी पाई जाती है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। बात काली गाजर में मौजूद पौष्टिक गुणों की करें तो इसमें विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम, आयरन आदि तत्व होते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ दिल स्वस्थ रहता है। तो चलिए जानते हैं काली गाजर से मिलने वाले बेहतरीन फायदों के बारे में...

PunjabKesari

दिल रखे स्वस्थ 

पोषक तत्वों से भरपूर काली गाजर का सेवन करने से दिल बेहतर तरीके से काम करता है। ऐसे में हार्ट अटैक व दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कई गुणा कम रहता है। इसलिए दिल के मरीजों को खासतौर पर इसका सेवन करना चाहिए। 

डायबिटीज 

सर्दियों में इसका सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। ऐसे में खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। 

कैंसर 

काली गाजर एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने की शक्ति मिलती है। साथ ही शरीर अन्य बीमारियों की चपेट में आने से भी सुरक्षित रहता है। 

PunjabKesari

बेहतर पाचन तंत्र 

पाचन तत्र को दुरुस्त बनाएं रखने के लिए काली गाजर का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। इससे पेट की सफाई होने के साथ पाचन में सुधार आता है। ऐसे में कब्ज, एसिडिटी, पेट दर्द, जलन, अपच आदि की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। 

इम्यूनिटी बढ़ाए

इसके सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है। साथ ही अन्य बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। 

खून बढ़ाए

एनिमिया के मरीजों को सर्दियों में काली गाजर का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें आयरन होने से खून की कमी दूर होने के साथ इसे साफ करने में मदद मिलती है। साथ ही पूरे शरीर में रक्त संचार बेहतर तरीके से होता है। 

वजन बढ़ने से रोके

आज के समय में हर तीसरा व्यक्ति बढ़े हुए वजन से परेशान है। ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए डाइट में काली गाजर का सेवन बेस्ट ऑप्शन है। इसमें फाइबर होने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। ऐसे में भूख कम लगने से वजन बढ़ने की परेशानी से बचा जा सकता है। 

PunjabKesari

आंखों की रोशनी बढ़ाए

विटामिन ए, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर काली गाजर का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है। साथ ही इससे जुड़ी अन्य बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। 

स्किन के लिए फायदेमंद

शरीर के साथ-साथ स्किन के लिए काली गाजर बेहद फायदेमंद होती है। रोजाना इसका सेवन करने से खून साफ होता है। ऐसे में चेहरे की रंगत निखर कर सामने आती है। साथ ही स्किन से जुड़ी परेशानियां दूर होने में मदद मिलती है। आप चाहे तो गाजर में मलाई, नींबू का रस मिलकर उसका पेस्ट बनाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। 

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static