सुबह खाली पेट पीएं चने का पानी, इम्यूनिटी बढ़ेगी और वजन भी रहेगा कंट्रोल

punjabkesari.in Wednesday, Feb 17, 2021 - 12:46 PM (IST)

सेहतमंद रहने के लिए हैल्दी डाइट का होना बेहद जरूरी होता है। इससे शरीर को पोषण मिलने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। इसके लिए एक्सपर्ट्स द्वारा डाइट में चने को शामिल करने की सलाह दी जाती है। एक शोध के अनुसार, रोजाना एक मुट्ठी चनों का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है। साथ ही मौसमी व अन्य छोटी-बड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। मगर चनों के साथ इसका पानी भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। जी हां, आमतौर पर लोग चनों को भिगोने के बाद उसके पानी को बदल लेते हैं। मगर इससे खाने से पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। असल में, इस पानी को फेंकने की जगह छानकर पीने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ डायबिटीज कंट्रोल रहती है। तो चलिए आज हम आपको चने के पानी पीने के बेहतरीन फायदों के बारे में बताते हैं। मगर उससे पहले जानते हैं चने में पाएं जाने पोषक तत्वों के बारे में...

PunjabKesari

चने में मौजूद पोषक तत्व 

चनो में कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट्स, फाइबर, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में इसे पानी में भिगोने से यह सारे पोषक तत्व पानी में भी मिल जाते हैं। ऐसे में इस पानी का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। 

डायबिटीज में फायदेमंद 

डायबिटीक पेशेंट्स के लिए चने के पानी का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इसे सुबह खाली पेट पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। साथ ही बार-बार बाथरूम आने की समस्या से भी निजात दिलाता है। 

PunjabKesari

सेवन करने का सही तरीका

1. रात को 25 ग्राम चने पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को छान कर इसमें थोड़ा सा मेथी दाना मिलाकर पीएं। 

पेट की परेशानियां होंगी दूर 

आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान है। ऐसे में अगर आप भी पेट दर्द, एसिडिटी, कब्ज आदि से परेशान है तो चने का पानी जरूर पीएं। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होने में मदद मिलती है। ऐसे में पेट से जुड़ी समस्याओं से आराम मिलता है। 

यूं करें सेवन

1. रातभर भिगे काले चने के पानी को सुबह छान लें। फिर एक कटोरी में 1 टुकड़ा अदरक, स्वाद अनुसार नमक, थोड़ा सा जीरा कूट लें। इस मिश्रण को चने के पानी में मिलाकर खाली पेट पीएं। 

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

इम्यूनिटी कमजोर होने से बार-बार बीमारियों की चपेट में आने का खतरा रहता है। इसके लिए पोषक तत्वों से भरपूर चने के पानी का सेवन करना बेस्ट हैं। इसे पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ मौसमी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। 

PunjabKesari

ऐसे करें सेवन

1. रातभर भिगे चनों को छानकर पानी को खाली पेट पीएं। 
2. चनों को सुबह उबालकर तैयार पानी का सेवन करें। 

वजन कंट्रोल करने के लिए 

मोटापा हर बीमारी की जड़ है। ऐसे में बढ़ते वजन को कंट्रोल करके किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने से बचा जा सकता है। इसके लिएपोषक तत्वों से भरपूर चनों का पानी का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। यह पेट, कमर, जांघ आदि पर जमा एक्सट्रा चर्बी कम करके बॉडी को सही शेप दिलाने में मदद करता है। 

ऐसे करें सेवन

1. रातभर भीगे चनों को सुबह कूकर में 1-2 सीटी लगवाएं। फिर इससे पानी को अलग करके इसमें काला नमक, अजवाइन, जीरा व हल्दी पाउडर मिलाएं। तैयार पानी को खाली पेट पीएं। इससे तेजी से बैली फैट कम होकर सही वजन मिलने में मदद मिलेगी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static