गुणों की खजाना है कोकम फल, जानिए इसके फायदे और नुकसान

punjabkesari.in Tuesday, Mar 30, 2021 - 03:56 PM (IST)

सेहतमंद रहने के लिए डेली डाइट में फल शामिल करना बेहद जरूरी है। इनमें पोषक तत्वों के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होने से सेहत को लाभ मिलता है। ऐसे में आज हम आपको सेब, केला नहीं बल्कि ‘कोकम फल’ के फायदे बताते हैं। दिखने में सेब जैसा यह फल सालों से दवा व मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका साइंटिफिक नेम (garcinia indica) है। इसका सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। तो चलिए जानते हैं कोकम फल से मिलने वाले फायदे व नुकसान... 

दिल के लिए फायदेमंद 

कोकम फल में बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, पोटैशियम, मैंगनीज, आयरन, मैग्नीशियम व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होेते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से दिल की धड़कने सही से चलती है। साथ ही कोलेस्ट्रोल व ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। ऐसे में हार्ट अटैक, स्ट्रोक व दिल संबंधी अन्य बीमारियों से बचाव रहता है। 

अल्सर का असर होगा कम 

इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल आदि गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से अल्सर का असर कम होने में मदद मिलती है। साथ ही इसके अलावा यह फ्री- रेडिकल्स डैमेज से बचाता है। ऐसे में इसे सुबह के समय खाना फायदेमंद माना जाता है। 

ट्यूमर से बचाव 

इसके सेवन से ट्यूमर होने का खतरा कम रहता है। एक शोध के अनुसार, यह स्किन पर ट्यूमर को ठीक करने में मदद करता है। 

PunjabKesari

डायरिया में फायदेमंद 

कोकम में एंटी-़डायरिया गुण होने से इसका सेवन फायदेमंद होता है। ऐसे में इसका जूस पीने से दस्त की समस्या से आराम मिलता है। 

बवासीर में फायदेमंद 

इसमें मौजूद एंटी-पाइल्स गुण बवासीर की समस्या के होने का खतरा कम करता है। इस परेशानी से बचने के लिए कोकम फल के साथ इसके छिलके व पत्तियों से तैयार जूस का सेवन किया जा सकता है। 

एसिडिटी से दिलाए आराम

गलत खानपान के चलते कई लोगों को एसिडिटी आदि पेट संबंधी परेशानियां रहती है। ऐसी स्थिति में कोकम का सेवन करने से आराम मिलता है। इसे तैयार शर्बत व जूस का सेवन का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। ऐसे में एसिडिटी, पेट फूलना, अपच, कब्ज आदि समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही डिहाइड्रेशन की परेशानी से बचाव रहेगा। 

PunjabKesari

लीवर रहेगा स्वस्थ 

पोषक व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर कोकम लीवर के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह लीवर को स्वस्थ रखने के साथ कैंसर की चपेट में आने से बचाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार भी कोकम लीवर संबंधी विकारों को दूर करने में मदद करता है। 

जलने की परेशानी में मददगार

जलने की अवस्था में कोकम फल आयुर्वेदिक औषधि की तरह काम करता है। इसके लिए इसके फल के गूदे को दही के साथ मिलाएं। फिर इसे प्रभावित जगह पर लगा दें। जलन व दर्द से जल्दी ही आराम मिलेगा। 

स्किन के लिए फायदेमंद 

डेली रूटीन में कोकम फल का शर्बत पीने से स्किन को गहराई से पोषण मिलता है। सनटैन, स्किन डैमेज की समस्या दूर होकर त्वचा अंदर से रिपेयर होती है। ऐसे में चेहरा साफ, निखरा व जवां नजर आता है। इसके अलावा कोकम बटर को फुट क्रीम में यूज किया जा सकता है। 

वजन घटाए

इसके सेवन से शरीर में जमा एक्सट्रा चर्बी कम होने में मदद मिलती है। ऐसे में वजन कम होकर बॉडी शेप में आती है। 

PunjabKesari

कोकम फल खाने का तरीका

- इसका छिलका उतार कर अन्य फलों की तरह खा सकते हैं। 
- जूस बना कर सेवन करें। 
- आप इसका सलाद के तौर भी सेवन कर सकते हैं। 
- इससे स्मूदी बना कर भी पी सकते हैं।
- आप इसका शर्बत भी बना सकती है। 
- दाल, सांभर व अन्य सब्जी में खटास पैदा करने के लिए कोकम फल को उसमें डाला जा सकता है। 

खाने का सही समय व मात्रा

इसे सुबह ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं। डेली डाइट में 1 से 3 कोकम फल शामिल कर सकते हैं। 

ऐसी स्थिति में खाने से होगा नुकसान

- जो लोग स्किन एलर्जी से परेशान है वे इसे डॉक्टर की सलाह से खाएं। 
- गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे लोगों को एक्सपर्ट की सलाह बिना इसे खाने से बचें।
-  इसका अधिक सेवन करने से पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। 

इन बातों का रखें ध्यान

फल को अच्छे से धोकर खाएं। इसके अलावा इसे खाने से सेहत संबंधी कोई समस्या होने पर ना खाएं। साथ ही इसके सेवन से पहले डॉक्टरी सलाह लेना ना भूलें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static