मीरा राजपूत ने बनाया घर पर गुलकंद, बताए इसके लाजवाब फायदे

punjabkesari.in Thursday, Apr 01, 2021 - 10:16 AM (IST)

गर्मियों में शरीर में गर्मी बढ़ने से पेट संबंधी परेशानियां बढ़ने लगती है। इनमें से सबसे ज्यादा एसिडिटी, गैस, पेट में जलन आदि की समस्याएं होती है। इस दौरान शरीर को ठंडक पहुंचाने वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए डेली डाइट में गुलकंद को शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है। ऐसे में ही बॉलीवुड एक्‍टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अपने इंस्‍टाग्राम पर गुलकंद की रेसिपी के साथ उसके फायदे शेयर की है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

आवश्यक सामग्री-

देसी गुलाब- 250 ग्राम
मिश्री- 250 ग्राम
इलायची पाउडर-1/4 छोटा चम्मच
कांच का जार- 1

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)

विधि-

1. कांच के जार में देसी गुलाब और मिश्री को मिलाएं। 
2. अब इसमें इलायची पाउडर मिलाकर ढक्कन बंद कर दें। 
3. इसे कुछ दिनों तक धूप में रखें। 
4. इसे 1-2 दिन में खोलकर मिक्स करती रहे। 
5. कुछ दिनों में यह जैम की तरह बन जाएगा। 
6. फिर इसे खाने का मजा लें। 

गुलकंद खाने के फायदे- 

PunjabKesari

1. गर्मी करें दूर 

इसके सेवन से चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी। पेट में जलन, एसिडिटी, सूजन, एसिडिटी, कब्ज आदि से राहत मिलेगी। अधिक पसीना आने से बचाव रहेगा। साथ ही शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलेगी। 

2. मुंह के छालों से आराम

गर्मियों में पट की गर्मी के कारण मुंह में छाले होने की परेशानी होती है। ऐसे में इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा इससे स्किन संबंधी समस्याएं भी दूर होती है। 

3. मजबूत ह़ड्डियां

दूध में गुलकंद मिलाकर पीने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती है। इसके साथ ही दांत व मसूड़े भी मजबूत होते हैं। 

PunjabKesari

4. तनाव होगा दूर 

सोने से पहले दूध में गुलकंद मिलाकर पीने से तनाव कम होने में मदद मिलती है। इससे शरीर को एनर्जी मिलने के साथ थकान, कमजोरी दूर होती है। तनाव कम होने से अच्छी व गहरी नींद आती है। 

5. दिल रहे स्वस्थ 

इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। दिल सही से काम करने के साथ इससे संबंधी बीमारियों होने का खतरा कम रहता है। 

6. बच्चों के लिए फायदेमंद 

गर्मियों में बच्चों को भी पेट संबंधी व नाक से खून निकलने की परेशानी रहती है। ऐसे में इसका सेवन करना उनके लिए फायदेमंद होता है।

गुलकंद का सेवन करने का सही तरीका-

- कब्ज व पेट संबंधी समस्याएं होने पर गुलकंद का सेवन पानी के साथ करें। 
- इसके अलावा इसे सोने से पहले दूध में मिलाकर पीएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static