Hartalika Teej पर महिलाएं करें यह काम, ससुराल में बढ़ेगा मान-सम्मान

punjabkesari.in Tuesday, Sep 07, 2021 - 10:47 AM (IST)

हिंदू धर्म में व्रत, त्योहार व शुभ तिथि को खासतौर पर मनाया जाता है। भारत में तीज का व्रत भी तीन बार रखा जाता है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ने वाली तीज हरतालिका तीज कहलाती है। इस साल यह शुभ तिथि 9 सिंतबर, दिन गुरुवार को पड़ रही है। यह शुभ दिन भगवान शिव, माता पार्वती को समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन भोलेनाथ और देवी पार्वती की पूजा करने व व्रत रखने के विशेष महत्व है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, हरतालिका तीज पर कुछ खास उपाय करने से जीवन में खुशहाली, सुख-समद्धि का वास होता है। साथ ही मनचाहा फल मिलता है।

PunjabKesari

खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए

हरितालिका तीज के दिन पति-पत्नि मिलकर शिव-पार्वती मंदिर में शुद्ध घी के 11 दीपक जलाएं। माना जाता है कि इससे पति-पत्नि में चल रहा तनाव दूर होकर रिश्ते में मिठास आती है। ऐसे में वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता है।

PunjabKesari

ससुराल में मान-सम्मान बढ़ाने के लिए

हरतालिका तीज की थाली अपनी सास को भेंट स्वरूप दें। साथ ही उनका आशीर्वाद लें। उसके बाद थाली से कुछ चीजें सास से मांगकर या चुपके से लेकर उसे देवी पार्वती को चढ़ाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस उपाय से ससुराल में मान-सम्मान बढ़ता है।

सफलता पाने के लिए

हरतालिका तीज के शुभ पर्व पर वेद पाठ के साथ कर्पूर, अगरु, केसर, कस्तूरी और कमल के जल से देवी पार्वती का अभिषेक करें। मान्यता है कि इससे सभी पापों से छुटकारा मिलता है।‌साथ ही व्यक्ति को थोड़े प्रयासों में ही सफलता व तरक्की मिलती है।

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए

इस शुभ दिन पर माता पार्वती को शहद का भोग लगाएं। फिर उसे किसी गरीब व असहाय को दान कर दें। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं। इसके अलावा देवी पार्वती को गुड़ का भोग लगाकर उसे दान करने से पैसों की किल्लत दूर होती है।

PunjabKesari

धन प्राप्ति के लिए

हरितालिका तीज का पर्व भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसे में इस शुभ तिथि पर भोलेनाथ को चावल अर्पित करना शुभ माना जाता है। मान्यता है इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

पापों से मुक्ति पाने के लिए

इस दिन भगवान शिव को तिल चढ़ाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे समस्त पापों का नाश हो जाता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static