मनसा देवी मंदिर में सुबह-सुबह मची भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत,घायलों को बाइक पर ले जाते दिखे लोग
punjabkesari.in Sunday, Jul 27, 2025 - 12:24 PM (IST)

नारी डेस्क: उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई। इस हादसे के बाद के कुछ वीडियो अब सामने आए हैं, जिनमें मौके की अफरा-तफरी और घायलों की स्थिति को देखा जा सकता है।
घटनास्थल के वीडियो में क्या दिखा?
पहले वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा है। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पैर रखने तक की जगह नहीं थी, और इसी वजह से स्थिति बेकाबू हो गई। दूसरे वीडियो में घायल लोग फर्श पर पड़े नजर आए और कई लोगों को बाइक पर अस्पताल ले जाया जाता हुआ देखा गया। एक घायल व्यक्ति ने बताया, “भीड़ अचानक बहुत ज्यादा बढ़ गई, भगदड़ मची और मैं गिर गया, जिससे मेरा हाथ टूट गया।”
हरिद्वार मनसा देवी मंदिर भगदड़ के बाद सामने आए पहले वीडियो pic.twitter.com/V2t7MlpEIw
— Amit Kasana (@amitkasana6666) July 27, 2025
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी हादसे की वजह
मनसा देवी मंदिर में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं, लेकिन त्योहारों या विशेष अवसरों पर यह संख्या और बढ़ जाती है। भीड़ को ठीक से नियंत्रित न किए जाने के कारण यह हादसा हुआ।
प्रशासन और मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने कहा- “मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की खबर मिली है, जिससे बहुत दुख हुआ। SDRF, स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं। राहत कार्य जारी है और मैं स्थिति पर नज़र बनाए हुए हूं। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।”
हरिद्वार मनसा देवी मंदिर भगदड़ के बाद सामने आए पहले वीडियो pic.twitter.com/V2t7MlpEIw
— Amit Kasana (@amitkasana6666) July 27, 2025
फिलहाल क्या स्थिति है?
राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चल रहे हैं। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रशासन भीड़ को कंट्रोल करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर रहा है। यह हादसा एक बार फिर दिखाता है कि धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन कितना जरूरी है। लोगों से अपील की जा रही है कि धैर्य और अनुशासन बनाए रखें ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।