हमेशा याद रहेंगे #Sushant के ये पल, देखिए एक्टर के बचपन से लेकर आखिरी पल तक का सफर

punjabkesari.in Thursday, Jan 21, 2021 - 10:59 AM (IST)

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के कितने चाहने वाले हैं इस बात का अंदाजा तो आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि उनकी मौत के बाद से ही लोग अब तक उनके लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। सबके चहेते सुशांत के बारे में किसी ने नहीं सोचा था कि वह इतनी कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह जाएंगे। आज सुशांत की पहली बर्थ एनिवर्सरी हैं और आज के दिन एक्टर को याद करके सभी की आंखे भी नम होगी। चलिए आज हम आपको सुशांत के जन्मदिन पर उनके बचपन से लेकर अब तक के सफर की एक झलक दिखाते हैं।

PunjabKesari

सुशांत को प्यार से गुलशन बुलाते थे सब

21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में जन्में सुशांत ने बचपन से ही कई सपने देखे थे। सुशांत के पिता पटना में बिहार स्टेट हैंडलूम कॉरपोरेशन में काम करते थे। अब वह रिटायर्ड हो चुके हैं। 5 भाई बहनों में सुशांत सबसे छोटे थे। सुशांत को सब प्यार से गुलशन बुलाते थे। सुशांत बचपन में काफी शर्मीले थे। 2002 में सुशांत की मां की मौत हो गई और उनका परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया। दिल्ली से ही सुशांत ने अपनी पढ़ाई पूरी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षा में 2003 में उनकी 7वीं रैंक थी। सुशांत ने एक्टिंग के लिए अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी थी। उन्होंने श्यामक डावर डांस एकेडमी ज्वाइन की, जहां से उनके एक्टिंग करियर के रास्ते खुले। इसके बाद उन्होंने देश-विदेश में शो किए। फिल्म धूम में वह ऋतिक रोशन के साथ बैकग्राउंड डांसर थे। फिर सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा। सीरियल पवित्र रिश्ता में वह मानव का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हो गए। टीवी में अच्छा नाम कमाने के बाद सुशांत ने फिल्मों में हाथ अजमाया और सफलता भी हासिल की।

PunjabKesari

सुशांत के सपनों की लिस्ट थी बड़ी लंबी

सुशांत अपनी जिंदगी को खुलकर जीने वाले इंसान थे इसीलिए तो उन्होंने अपने सपनों की लिस्ट बनाई थी। कहा जाता है कि वह कब्रिस्तान में अकेले एक रात बिताना चाहते थे। वो हवाई जहाज़ उड़ाना सीखना चाहते थे। इसी के साथ वह हज़ार पेड़ भी लगाना चाहते थे। एेसे ही कई सपने थे जो उनके अधूरे रह गए।

PunjabKesari

एक्टर को नहीं मिल पाया सच्चा प्यार

पर्सनल लाइफ की बात करें तो सुशांत अंकिता लोखड़े को बेइंतहा प्यार करते थे लेकिन बॉलीवुड में एंट्री लेने के बाद इनका रिश्ता टूट गया। सुशांत-अंकिता के रिश्ते को हर कोई पसंद करता था लेकिन जल्द ही इस कपल का ब्रेकअप हो गया। अपने आखिरी वक्त में सुशांत रिया चक्रवर्ती के साथ थे। रिया और सुशांत एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। खबरों की माने तो सुशांत रिया के साथ खुश नहीं थे। कहा जाता है कि रिया को सुशांत से नहीं उनके पैसों से प्यार था। सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले ही रिया उन्हें छोड़कर गई थी। वही सुशांत और सारा के अफेयर की खबरें भी सुनने को मिली। देखा जाए तो सुशांत आखिरी वक्त तक सच्चे प्यार की तलाश करते रहें।

PunjabKesari

हमेशा के लिए बहनों की आंखे नम कर गए सुशांत

जब सुशांत अपने अपार्टमेंट में संदिग्ध अवस्था में मिले थे तो किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं हो पा रहा था। कुछ खबरों की माने तो सुशांत डिप्रेशन में थे इसलिए उन्होंने अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया वही कुछ का कहना है कि वह एेसा कदम उठा ही नहीं सकते। सुशांत की मौत से उनका परिवार पूरी तरह बिखर गया। 4 बहनों का इकलौता भाई उन्हें छोड़कर चला गया। सुशांत की मौत को कई महीने बीत चुके हैं लेकिन इस पर यकीन कर पाना आज भी मुश्किल है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static