महिला के दांतों-मसूड़ों में उगे बाल, डॉक्टर भी हो गए हैरान

punjabkesari.in Friday, Feb 07, 2020 - 01:49 PM (IST)

शरीर के विभिन्न हिस्सों पर तो बाल उगने के बारे में सुनना ही होगा लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि मुंह में बाल उगते हो। हाल ही में एक इटली का एक केस सामने आया है जिसमें महिला के मुंह के अंदर दातों और मसूड़ों में बाल निकल रहे है। मुंह में बाल उगने की समस्या से यह महिला काफी परेशान है। 

PunjabKesari

 

25 वर्षीय इस महिला के मुंह में उगते हुए बालों को देखकर डॉक्टर भी हैरान है। उनका कहा है कि ये एक बहुत ही दुर्लभ बायोलॉजिकल स्थिति है। डॉक्टरों को इसके पीछे का कारण समझ नहीं आ रहा है। उनका मानना है कि यह  पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम की बीमारी हो सकती है। वहीं कुछ इसे गिंगिवल हर्सुटिज्म बीमारी बोल रहे है जिसमें शरीर के ऐसे हिस्सों में बाल उग जाते है जहां पर बाल नहीं उगने चाहिए। 

PunjabKesari

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम बीमारी के चलते लोगों के शरीर के उन अंगों पर बाल निकल आते है जहां पर नहीं निकलने चाहिए।  महिला को 2009 में भी  गले और ठुड्डी में बाल उगने की समस्या हुई थी। जानकारी के अनुसार महिला को 15 साल की उम्र में टेस्टोस्टेरोन अधिक होने की समस्या सामने आई थी लेकिन महिला ने उसका इलाज करवा लिया था।  इस घटना के सामने आने के बाद डॉक्टर्स ने महिला के मसूडों की भी जांच की लेकिन उन्हें इसका सही कारण नहीं पता लग पाया है। दुनिया में यह बीमारी पहली बार किसी महिला को हुई है लेकिन इससे पहले यह दुनिया में 5 पुरुषों को हो चुकी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Recommended News

Related News

static