सफेद बालों से पाना है छुटकारा तो काम आएंगे ये नुस्खे, कमजोर बाल भी बनेंगे मजबूत

punjabkesari.in Tuesday, May 09, 2023 - 05:55 PM (IST)

गलत खान-पान का असर स्वास्थ्य के साथ-साथ बालों पर भी पड़ रहा है। कम उम्र में ही छोटे बच्चों के बाल सफेद होते जा रहे हैं। इसके अलावा कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के कारण यह कमजोर भी पड़ रहे हैं। बालों की अच्छी ग्रोथ और इन्हें मजबूती देने के लिए महिलाएं कई तरह के नुस्खे भी इस्तेमाल करती हैं लेकिन फिर भी इनमें जान नहीं आती। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं जिनका इस्तेमाल आप बालों की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

मजबूत बनेंगे बाल

सामग्री 

नारियल तेल - 2 टेबलस्पून 
मेथी दाना - 2 टेबलस्पून
प्याज - 1/2 कप 
करी पत्ता - 1 कप 
गुड़हल के फूल - 10-15

PunjabKesari

बालों में लगाने का तरीका 

. सबसे पहले एक बर्तन में नारियल तेल डालें। 
. जैसे तेल गर्म हो जाए तो इसमें प्याज डाल दें।
. प्याज को धीमी आंच पर पकाएं और फिर इसमें मेथी दाना डाल दें। 
. मेथी दाना मिलाने के बाद इसमें करी पत्ता डालें। 
. अब इसमें गुड़हल के फूल मिलाएं। 
. सारी चीजों को अच्छे से पका लें।
. पकाने के बाद तैयार तेल को बर्तन में रख दें। 

हफ्ते में दो बार आप बालों में इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

सफेद बालों के लिए नुस्खा 

अगर आपके बाल उम्र से पहले ही सफेद हो रहे हैं तो आप इस नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

सामग्री

पानी - 1 कप 
चाय पत्ती - 1 टेबलस्पून 
सदाबहार फूल - 1 कप 
कॉफी - 1 टेबलस्पून

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें। 
. इसके बाद इसमें चाय पत्ती मिलाएं। 
. जैसे यह पानी उबलने होने लगे तो उसे एक बर्तन में डालकर ठंडा कर लें। 
. जैसे यह ठंडा हो जाए तो पानी को मिक्सी में डालें और उसमें फूल डाल दें। 
. मिश्रण को ब्लैंड करें और इससे पेस्ट तैयार कर लें। 
. तैयार पेस्ट में कॉफी मिलाएं और मिक्स कर लें। 

सफेद बालों के लिए एक और नुस्खा 

कलौंजी - 2 टेबलस्पून 
कॉफी - 2 टेबलस्पून 
सरसों का तेल - 2 चम्मच 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले कलौंजी को एक बर्तन में डालें। 
. इसके बाद इसे अच्छे से 5 मिनट तक पका लें। 
. तय समय के बाद इसे एक कटोरी में निकाल लें। 
. अब इसमें कॉफी पाउडर डालें और सरसों का तेल मिलाएं। 
. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करके तैयार मास्क बालों में लगाएं। 
. 1 घंटे तक बालों में लगा रहने दें। 
. तय समय के बाद बाल शैंपू से धो लें। 
. इस मास्क का इस्तेमाल आप हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static