दुल्हें को नहीं आता था 2 का पहाड़ा, वरमाला से पहले दुल्हन ने रोक दी शादी

punjabkesari.in Monday, May 03, 2021 - 07:06 PM (IST)

शादी टूटने के कई कारण आपने देखें और पढ़ें होंगे क्या आपने कभी यह देखा हैं कि किसी दुल्हें को 2 का पहाड़ा ना आता हो और दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया हों। जी हां ऐसा ही एक वाक्या महोबा जिले के धवार गांव में देखने को मिला है। 
 

शनिवार की शाम जब दूल्हा बारात लेकर शादी के मंडप में पहुंचा। तो दुल्हन को दुल्हें की शैक्षणिक योग्यता  पर संदेह हुआ और दुल्हन ने अपना शक दूर करने के लिए जयमाला का आदान प्रदान होने से पहले, दूल्हे को 2 का पहाड़ा सुनाने के लिए कहा।
 

लेकिन दुल्हन का शक सही निकला और दूल्हा 2 का पहाड़ा सुनाने में विफल रहा, जिसके बाद शादी को फौरन रोक दिया गया। पनवारी स्टेशन हाउस अधिकारी, विनोद कुमार ने कहा कि यह एक अरेंज मैरिज थी और दूल्हा महोबा जिले के धवार गांव का रहने वाला था।


PunjabKesari
 

दोनों परिवारों के सदस्य और कई ग्रामीण विवाह स्थल पर मौजुद थे और सभी शादी को लेकर चर्चा कर रहे थे कि तभी दुल्हन ने मंडप से बाहर निकलते हुए कहा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति से शादी नहीं कर सकती, जिसे गणित की मूल बातें पता नहीं हैं। वहीं दोस्त और रिश्तेदार काफी देर तक दुल्हन को समझाने में लगे रहे लेकिन विफल रहे। 
 

दुल्हन के चचेरे भाई ने कहा कि वे यह जानकर चौंक गए कि दूल्हा अशिक्षित था। उसने कहा कि दूल्हे के परिवार ने हमें उसकी शिक्षा के बारे में अंधेरे में रखा था। वह कभी स्कूल भी नहीं गया। दूल्हे के परिवार ने हमें धोखा दिया है। लेकिन मेरी बहादुर बहन ने बिना समाज की परवाह किए अपनी जिंदगी को बर्बाद होने से बचा लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News

static