Sunita Ahuja के बयानों पर भड़के गोविंदा, बोले- ‘मां-बहन की गालियां देना...
punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 11:57 AM (IST)
नारी डेस्क : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों की निजी जिंदगी और एक-दूसरे को लेकर दिए जा रहे बयानों की चर्चा सोशल मीडिया पर लगातार हो रही है। इसी बीच गोविंदा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सुनीता के कुछ बयानों और कथित तौर पर इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा पर नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं।
सुनीता के बयानों पर गोविंदा ने जताई नाराजगी
वायरल वीडियो में गोविंदा सुनीता अहूजा को संबोधित करते हुए उनसे मां-बहन से जुड़ी गालियां देने से बचने की अपील करते सुनाई दे रहे हैं। अभिनेता ने कहा कि इस तरह की भाषा का युवाओं पर भी गलत प्रभाव पड़ सकता है। गोविंदा ने कहा कि अगर लोग किसी सेलिब्रिटी को फॉलो करते हैं और उससे प्रेरित होते हैं, तो उसके व्यवहार का भी असर उन पर पड़ता है। उन्होंने सुनीता से इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करने की बात कही और इसे अनुचित बताया।
‘मां-बहन का नाम बहुत सस्ता कर दिया’
गोविंदा ने अपने बयान में कहा कि मां-बहन से जुड़ी गालियों का इस्तेमाल करना ठीक नहीं है। उन्होंने इसे लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसा व्यवहार उनकी पत्नी से अपेक्षित नहीं है। अभिनेता ने यह भी कहा कि इस तरह की बातों से परिवार और समाज के सामने गलत संदेश जाता है। उन्होंने सुनीता से अपने शब्दों पर ध्यान देने की अपील की। वीडियो में गोविंदा ने अपने काम को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह बाहर मिलने वाले हर काम को स्वीकार नहीं करते और अपनी पसंद के हिसाब से काम करते हैं। उनके मुताबिक, जिस काम को वह कर रहे हैं, उसमें सुनीता को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि जब सुनीता अपने शो और दूसरे काम कर रही थीं, तब उन्होंने उनका साथ दिया और उनके काम में सहयोग किया।
यें भी पढ़ें : कपड़े उतारने और RPF जवान पर रेजर से हमला करने के आरोप में Actress हुई गिरफ्तार
युवाओं के साथ काम करने पर भी उठाया सवाल
गोविंदा ने अपने बयान में युवा कलाकारों के साथ काम करने को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कई बड़े कलाकारों ने युवा अभिनेत्रियों और कलाकारों के साथ काम किया है और इससे उन्हें फिल्मों में आगे बढ़ने के मौके मिले हैं। उन्होंने कहा कि उम्र को लेकर किसी कलाकार के काम पर सवाल उठाना सही नहीं है। गोविंदा के मुताबिक, युवा कलाकारों के साथ काम करना फिल्म इंडस्ट्री का सामान्य हिस्सा है।
‘मेरे बिजनेस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें’
गोविंदा ने आगे आरोप लगाया कि उनके काम और बिजनेस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं और इसकी वजह से उनकी छवि प्रभावित हो सकती है। अभिनेता ने सुनीता को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की बातों से उनके काम और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। गोविंदा और सुनीता अहूजा लंबे समय से शादीशुदा हैं, लेकिन हाल के दिनों में दोनों के बयानों ने उनके रिश्ते को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। दोनों की ओर से दिए जा रहे अलग-अलग बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

