न गोविंदा न बच्चे, सुनीता आहूजा अकेले ही गणपति बप्पा को ले आईं घर,  ढोल पर जमकर किया डांस

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2026 - 10:42 AM (IST)

 नारी डेस्क: गणपति बप्पा के स्वागत का मौका हो और माहौल में ढोल-नगाड़े न बजें, ऐसा भला कैसे हो सकता है। गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने अंदाज में बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। इसी बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सुनीता आहूजा इस बार गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आईं, लेकिन इस दौरान उनके साथ न तो गोविंदा नजर आए और न ही उनके बच्चे। सुनीता अकेले ही बप्पा के स्वागत में ढोल की धुन पर जमकर डांस करती दिखाई दीं।

सीढ़ियां चढ़ते हुए भी नहीं रुका सुनीता का डांस

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि गणपति की मूर्ति एक शख्स ने उठा रखी है और सुनीता उनके आगे ढोल की धुन पर डांस करती चल रही हैं। बप्पा को घर ले जाते वक्त सुनीता का उत्साह देखते ही बन रहा है। खास बात यह रही कि घर की सीढ़ियां चढ़ते समय भी सुनीता ने डांस करना बंद नहीं किया। वह पूरे जोश के साथ ढोल पर थिरकती नजर आईं। उनका यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी काफी उत्साहित नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान हालांकि सुनीता के डांस से ज्यादा इस बात पर गया कि वह इस बार अकेली क्यों थीं।

लोगों ने पूछा- गोविंदा जी और बच्चे कहां हैं

वीडियो पर कई लोगों ने सुनीता से सवाल किया कि आखिर गोविंदा इस मौके पर उनके साथ क्यों नजर नहीं आए। एक यूजर ने पूछा कि आप अकेली क्यों हैं और गोविंदा जी कहां हैं वहीं कुछ लोगों ने उनके बच्चों को लेकर भी सवाल किए। लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि गणेश उत्सव के दौरान गोविंदा और उनके बच्चे सुनीता के साथ नजर आते हैं या नहीं।

पिछले साल भी सुनीता की शादी को लेकर हुई थी चर्चा

सुनीता आहूजा और गोविंदा की शादीशुदा जिंदगी पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में रही है। दोनों के बीच अनबन और तलाक की खबरें भी सामने आती रही हैं। पिछले साल गणेश चतुर्थी के आसपास भी सुनीता ने इन खबरों पर खुलकर बात की थी। उन्होंने तलाक की खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि उनके और गोविंदा के बीच सब ठीक है और कोई उन्हें अलग नहीं कर सकता। अब जब एक बार फिर गणपति बप्पा उनके घर आए हैं और सुनीता अकेले नजर आई हैं, तो सोशल मीडिया पर एक बार फिर लोगों की निगाहें गोविंदा पर टिक गई हैं।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  गणेश उत्सव पर एक्ट्रेसेस के ये लुक करें कॉपी, मिलेगा परफेक्ट फेस्टिव अंदाज

गोविंदा और कोमल रानी को लेकर भी हो चुकी है चर्चा

हाल के महीनों में सुनीता आहूजा अपने पति गोविंदा को लेकर कई तरह की बातें सार्वजनिक रूप से कह चुकी हैं। उन्होंने गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के कथित रिश्ते को लेकर भी आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन दावों को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग बातें सामने आई हैं और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को किसी निष्कर्ष के तौर पर नहीं देखा जा सकता। पिछले महीने सुनीता अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ फैमिली कोर्ट में भी नजर आई थीं। इसके बाद गोविंदा के मैनेजर की ओर से कहा गया था कि सुनीता तलाक का मामला वापस लेने के लिए अदालत पहुंची थीं।

गोविंदा ने भी जताई थी नाराजगी

कुछ हफ्ते पहले गोविंदा को कोमल रानी के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था। इसके बाद सुनीता ने पैपराजी से बातचीत के दौरान कोमल को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने उनके स्टाइल पर भी बात की और गोविंदा के लिए 'शुगर डैडी' जैसे शब्द का इस्तेमाल किया था। सुनीता के लगातार सार्वजनिक रूप से शादी और गोविंदा को लेकर बयान देने के बाद गोविंदा की ओर से भी नाराजगी जाहिर की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने सुनीता को इस तरह के सार्वजनिक कमेंट करने से बचने की चेतावनी दी थी।

फिलहाल गणपति उत्सव के मौके पर सुनीता का अकेले बप्पा को घर लाना और ढोल पर जमकर डांस करना चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में गोविंदा या उनके बच्चे गणपति उत्सव के दौरान सुनीता के साथ नजर आते हैं या नहीं।   

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static