गोविंदा ने बेटा और बेटी के साथ की गणेश पूजा, फैमिली फोटो में नहीं दिखाई दी  सुनीता आहूजा

punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2026 - 11:39 AM (IST)

नारी डेस्क:   बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अमेरिका से लौटने के बाद गणेश चतुर्थी के जश्न में शामिल होने के लिए देर रात अपने परिवार के पास पहुंचे। एक्टर सीधे अपने परिवार के पास भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने गए। गोविंदा ने अपने बच्चों, टीना और यशवर्धन के साथ जश्न में हिस्सा लिया और गणपति दर्शन के दौरान पूजा-अर्चना की, हालांकि इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता अहूजा कहीं दिखाई नहीं दी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

 

ANI से बात करते हुए, एक्टर ने अपने परिवार की गणपति मनाने की परंपरा के बारे में बताया, जिसकी शुरुआत उनकी मां की कोशिशों से हुई थी। उन्होंने कहा-  "यह हमारे घर में मेरी मां के समय से चली आ रही परंपरा है। मैं सालों से ऐसा कर रहा हूं और अब यश भी ऐसा कर रहा है। मैं बप्पा से प्रार्थना करता हूं कि वे यश को अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दें। उस पर सफलता और समृद्धि का आशीर्वाद बना रहे।" 
 

अपने बेटे यशवर्धन के उज्ज्वल भविष्य और बेटी टीना के लिए प्रार्थना करते हुए गोविंदा ने कहा, "भगवान टीना को अच्छा घर और परिवार दें। और यश, जिस तरह से उसने अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया है, मुझे उम्मीद है कि वह और भी सफल होगा। मुझे उम्मीद है कि वह इतना सफल होगा कि लोग कहें कि वह गोविंदा से भी बेहतर है।बप्पा उन पर कृपा बनाए रखें और उन्हें कभी किसी मुश्किल का सामना न करना पड़े।" 
 

इससे पहले, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने बच्चों के साथ बहुत उत्साह से गणपति बप्पा का स्वागत किया। ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा-  "इस बार मैं गणपति को बहुत नाच-गाने के साथ घर लाई - आमतौर पर गोविंदा जी या यशवर्धन उन्हें लाते हैं। पिछले साल बप्पा ने मुझे बहुत शोहरत दी है। मैंने कड़ी मेहनत की है और मेरे लिए सब कुछ बहुत अच्छा रहा है। इसलिए मैंने तय किया कि मैं खुद भगवान गणेश को घर लाऊंगी।" उन्होंने यह भी बताया कि गोविंदा के रात तक लौटने की उम्मीद है। सुनीता ने कहा- "गोविंदा जी अमेरिका में हैं, वह रात में वापस आएंगे। अगर वह थक गए होंगे, तो आज दर्शन के लिए नहीं आएंगे और कल आएंगे। यह उनका घर है, इसलिए उन्हें आना ही होगा।" 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static