दही हांडी बांध रहा था ‘गोविंदा'' तभी आ गई मौत, मातम में बदल गया उत्सव का माहौल

punjabkesari.in Saturday, Aug 16, 2025 - 06:32 PM (IST)

नारी डेस्क:  जन्माष्टमी के पावन पर्व पर एक बड़ा हादसा हो गया। महाराष्ट्र में मुंबई के मानखुर्द में शनिवार दोपहर को दही हांडी बांधते समय गिरने से 32 वर्षीय एक ‘गोविंदा' की मौत हो गई, व कई घायल हो गए। हस हादसे के बाद उत्सव का माहौल मातम  में बदल गया। 
 

यह भी पढ़ें: अचानक आई बाढ़ में सब कुछ हो गया बर्बाद,
 

 अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान जगमोहन शिवकिरण चौधरी के रूप में हुई। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि वह महाराष्ट्र नगर स्थित अपने घर की पहली मंजिल की खिड़की से रस्सी के सहारे ‘दही हांडी' बांधने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान वह गिर गया। 

 

यह भी पढ़ें: Lung Cancer से जंग हार गया ये फेमस एक्टर
 

दही हांडी में "गोविंदा" का अर्थ है वे लोग हैं जो पिरामिड बनाकर दही हांडी (ऊंचाई पर लटकी हुई दही और मक्खन से भरी मटकी) को फोड़ने की कोशिश करते हैं। अधिकारी ने बताया कि चौधरी को नगर निगम द्वारा संचालित शताब्दी गोवंडी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जन्माष्टमी के मौके पर पूरे महाराष्ट्र में दही हांडी का उत्सव मनाया जाता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static