हाथी की मूर्ति गलत दिशा में रखने से रूठ जाती है किस्मत! धन-समृद्धि के लिए जानें सही दिशा और फेंगशुई नियम

punjabkesari.in Tuesday, Nov 18, 2025 - 05:00 PM (IST)

नारी डेस्क : फेंगशुई यानी चीनी वास्तु शास्त्र में घर की ऊर्जा, सुख-समृद्धि और पैसा बढ़ाने के कई उपाय बताए गए हैं। इन्हीं उपायों में सबसे शक्तिशाली माना जाता है हाथी की मूर्ति। मान्यता है कि सही दिशा में हाथी रखने से घर में धन, सौभाग्य और सफलता बढ़ती है, जबकि गलत दिशा में रखने से किस्मत साथ छोड़ सकती है। यहां जानिए, हाथी की मूर्ति रखने के सही नियम, सही दिशा और उससे मिलने वाले लाभों के बारे में—

हाथी की मूर्ति का महत्व

फेंगशुई और वास्तु शास्त्र दोनों में हाथी की मूर्ति अत्यंत शुभ मानी जाती है। इसे मान-सम्मान, विजय, दीर्घायु, धन और समृद्धि का शक्तिशाली प्रतीक कहा गया है। मान्यता है कि जब हाथी की प्रतिमा को सही दिशा और सही स्थान पर रखा जाए, तो यह घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है, नकारात्मक शक्तियों को दूर करती है और परिवार के सदस्यों के जीवन में तरक्की और स्थिरता लाती है। यही कारण है कि हाथी की मूर्ति को गुड लक के रूप में घर, ऑफिस और मुख्य द्वार पर स्थापित करने की परंपरा काफी लोकप्रिय है।

PunjabKesari

हाथी की मूर्ति रखने की सही दिशा

फेंगशुई के अनुसार, गलत दिशा में हाथी रखने से शुभ फल नहीं मिलता। इसलिए हमेशा इसे सही दिशा में रखें।

यें भी पढ़ें : Delhi Pollution: 400+ AQI में प्रेग्नेंट महिलाएं ये गलती बिलकुल ना करें, भ्रूण की Growth नहीं होगी

मुख्य द्वार (Main Door) पर

यहां हाथी की मूर्ति की सूंड ऊपर की ओर होनी चाहिए — इसे सफलता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
मुख्य द्वार पर हाथी की जोड़ी (pair) रखने से घर में नेगेटिव ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती।
यह घर की रक्षा करने वाला "एनर्जी गार्ड" की तरह काम करता है।

धन और इनकम बढ़ाने के लिए उपाय

धन और इनकम बढ़ाने के लिए उपाय
अगर आप आर्थिक तंगी, रुकावटों या कर्ज़ से परेशान हैं, तो फेंगशुई का यह उपाय बेहद प्रभावी माना जाता है। फेंगशुई में उत्तर दिशा को धन और करियर की दिशा माना गया है। इसलिए घर के उत्तर हिस्से में चांदी का हाथी रखना शुभ फल देता है। मान्यता है कि इस दिशा में चांदी का हाथी रखने से इनकम बढ़ने के अवसर बनने लगते हैं और व्यापार में आ रही बाधाएँ भी धीरे-धीरे खत्म होती हैं।

PunjabKesari

इसके अलावा, चांदी के छोटे हाथी को लाल कपड़े में लपेटकर लॉकर या धन रखने वाले स्थान पर रखा जाए, तो यह कर्ज से मुक्ति और धन वृद्धि के योग बनाता है। यह उपाय घर की आर्थिक ऊर्जा को मजबूत करता है और सकारात्मक प्रवाह को बढ़ाता है।

एक हाथी की मूर्ति रखने से बचें

फेंगशुई के अनुसार घर में अकेला हाथी रखना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि एक ही हाथी न तो ऊर्जा का सही संतुलन बना पाता है और न ही सौभाग्य को आकर्षित करता है। इसलिए हमेशा हाथियों की जोड़ी ही रखी जानी चाहिए। जोड़ी में रखे गए हाथी घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं, पारिवारिक रिश्तों में स्थिरता लाते हैं और सौभाग्य के अवसरों को मजबूत करते हैं।

यें भी पढ़ें : दीपिका कक्कड़ Hospital में फूट-फूट कर रोईं, कैंसर ट्रीटमेंट से हुए ये साइड इफेक्ट!

बेडरूम में हाथी की मूर्ति रखने के फायदे

यह माना जाता है कि विवाहित जीवन में सामंजस्य और प्रेम बढ़ाने के लिए बेडरूम में हाथी की जोड़ी रखना शुभ होता है। फेंगशुई के अनुसार, हाथी की यह प्रतिमा दांपत्य संबंधों में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है। इसे बेडरूम में रखने से पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास मजबूत होता है, साथ ही रिश्ते में चल रही गलतफहमियाँ और तनाव भी कम होते हैं। माना जाता है कि हाथी की यह जोड़ी दंपत्ति के संबंधों के चारों ओर एक प्रकार का ऊर्जा सुरक्षा कवच बनाती है, जो नकारात्मक प्रभावों को दूर कर वैवाहिक जीवन में स्थिरता और खुशहाली लाती है।

PunjabKesari

किस्मत चमकाने के लिए हाथी की सही प्रतिमा

सूंड ऊपर की ओर धन व सफलता मिलती है।
सूंड नीचे की ओर स्थिरता और मजबूती होती है।
लकड़ी का हाथी समृद्धि लाता है।
धातु का हाथी सुरक्षा व नौकरी में तरक्की होती है। 
चांदी का हाथी धन वृद्धि होती है।

अगर आप जीवन में धन, सौभाग्य, शांति और तरक्की चाहते हैं, तो फेंगशुई के अनुसार हाथी की मूर्ति का सही स्थान और सही दिशा बहुत महत्वपूर्ण है। छोटी-सी गलती भी शुभ फल को रोक सकती है, जबकि सही तरीके से रखी मूर्ति आपकी किस्मत चमका सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static