Budget 2026 से पहले सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, जानें Budget से पहले के दाम

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 09:38 AM (IST)

नारी डेस्क : केंद्रीय बजट 2026 से ठीक पहले शनिवार सुबह सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। MCX पर कारोबार के दौरान कीमती धातुओं के दामों में लगभग 6 प्रतिशत तक की टूट देखने को मिली, जिससे निवेशकों और खरीदारों दोनों की नजरें बाजार पर टिक गई हैं।

MCX पर चांदी में सबसे बड़ी गिरावट

MCX पर चांदी का भाव गिरकर ₹2,74,410 प्रति किलो पर आ गया। इसमें ₹17,515 की भारी गिरावट दर्ज की गई, जो करीब 6 प्रतिशत की कमजोरी को दर्शाता है।

सोना भी फिसला, करीब 9 हजार रुपये सस्ता

वहीं, सोने की कीमत ₹1,40,674 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इसमें ₹8,979 की गिरावट दर्ज की गई, जो लगभग 6 प्रतिशत की कमी है।

यें भी पढ़ें : Budget 2026 से हेल्थ सेक्टर को राहत की आस, अस्पतालों ने रखीं ये बड़ी मांगें

गिरावट के पीछे क्या है वजह?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं की कमजोरी, अमेरिकी डॉलर में मजबूती और निवेशकों की बढ़ती सतर्कता के चलते सोना-चांदी दबाव में नजर आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय संकेतों के कमजोर रहने और बजट से पहले मुनाफावसूली बढ़ने के कारण भी कीमती धातुओं की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है।

निवेशकों के लिए मौका या जोखिम?

विशेषज्ञों का कहना है कि सोना और चांदी में इस तरह की तेज गिरावट निवेशकों के लिए अवसर और जोखिम दोनों लेकर आती है। ऐसे में बाजार की दिशा, वैश्विक संकेतों और बजट घोषणाओं को ध्यान में रखते हुए ही खरीद-बिक्री का फैसला करने की सलाह दी जा रही है।

यें भी पढ़ें : किसी की चमकेगी किस्मत तो किसी को रहना होगा अलर्ट! जानें आज का राशिफल


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static