कुछ दिन की राहत के बाद आम आदमी को फिर लगा झटका, अचानक से इतना महंगा हुआ सोना और चांदी
punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 01:55 PM (IST)
नारी डेस्क: मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। ग्लोबल बुलियन मार्केट में आई तेजी और मिडिल ईस्ट में जारी जियोपॉलिटिकल तनाव के कारण सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन एसेट्स) के तौर पर इनकी मांग बढ़ी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में 1.03% या ₹1,460 की बढ़ोतरी हुई और सुबह करीब 11:20 बजे यह ₹1,42,848 प्रति 10 ग्राम के पर पहुंच गया। वहीं चांदी में 1.54% या ₹3,380 की बढ़ोतरी हुई और यह ₹2,21,780 प्रति किलोग्राम पर पहुंची।
यह भी पढ़ें: Romantic Date के मामले में दुनिया का सबसे सस्ता शहर है दिल्ली
आखिरी जानकारी मिलने तक, सोना ₹1,42,157 के इंट्राडे लो (निचले स्तर) को छूने के बाद ₹1,353 या 0.96% की बढ़ोतरी के साथ ₹1,42,741 पर ट्रेड कर रहा था। 22 कैरेट सोने की कीमत भी करीब 440 रुपये बढ़कर 1,33,960 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। दूसरी ओर, चांदी ₹2,19,200 के सेशन लो (निचले स्तर) को छूने के बाद ₹3,002 या 1.37% की बढ़ोतरी के साथ ₹2,21,402 पर ट्रेड कर रही थी।
यह भी पढ़ें: पिता धर्मेंद्र को बेहद याद करती हैं ईशा देओल और अहाना
इससे पहले दिन में, कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना और चांदी क्रमशः ₹1,42,386 प्रति 10 ग्राम और ₹2,19,200 प्रति किलोग्राम पर खुले थे। कमोडिटी बाजार विशेषज्ञो के अनुसार, हाल के हफ्तों में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है क्योंकि निवेशक भू-राजनीतिक जोखिमों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति के बारे में उनकी अपेक्षाओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर आप ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं तो सिर्फ सोने का भाव ही नहीं बल्कि मेकिंग चार्ज, GST और हॉलमार्क की भी जांच जरूर करें।

