लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी के भाव

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 01:33 PM (IST)

नारी डेस्क : हने खरीदना लगभग हर परिवार की ज़रूरत होता है, खासकर शादी-ब्याह और मांगलिक अवसरों पर। लेकिन बीते कुछ समय से सोना-चांदी की बढ़ती महंगाई ने आम लोगों के लिए इन्हें खरीदना बेहद मुश्किल बना दिया था। ऐसे में अब राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार देर रात सोना और चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई से तेज़ी से फिसलते नजर आए। Multi Commodity Exchange (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में एक साथ आई भारी गिरावट ने निवेशकों के साथ-साथ गहने खरीदने वालों का भी ध्यान खींच लिया है। ऐसे में आज का ताज़ा भाव जानना बेहद ज़रूरी हो गया है।चल मचा दी।

MCX पर सोना-चांदी में जोरदार गिरावट

एमसीएक्स पर अप्रैल वायदा सोने की कीमत में 6,455 रुपये यानी करीब 4.07 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखने को मिली। इसके साथ ही सोना फिसलकर 1,52,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं मार्च वायदा चांदी में तो और भी ज्यादा टूट देखने को मिली। चांदी के भाव 25,882 रुपये यानी 9.84 प्रतिशत गिरकर 2,37,136 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए।

PunjabKesari

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बिकवाली

सोना-चांदी की यह गिरावट सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी 12 फरवरी को जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली। अमेरिकी बाजार COMEX में सोने की कीमतें 2.3 से 2.8 प्रतिशत तक टूटकर 4,940–4,980 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गईं। चांदी की स्थिति और ज्यादा कमजोर रही, जहां इसके दाम करीब 8.8 प्रतिशत गिरकर 75–76 डॉलर प्रति औंस रह गए।

यें भी पढ़ें : आज मेरी हल्दी है…, वैलेंटाइन डे पर शादी कर रहीं यें Actress

 

गिरावट की वजह क्या रही?

विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका से आए मजबूत रोजगार आंकड़े और ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं के कमजोर पड़ने से निवेशकों का रुझान बदला। ब्याज दरें ऊंची रहने की आशंका के चलते सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी से निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिसका सीधा असर वैश्विक और भारतीय बाजार पर पड़ा।

रिकॉर्ड हाई से कितनी सस्ती हुईं कीमतें?

अगर रिकॉर्ड स्तर से तुलना करें तो गिरावट और भी चौंकाने वाली है। 29 जनवरी को MCX पर चांदी 4.20 लाख रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर थी, जो अब गिरकर 2.37 लाख रुपये पर आ गई है। यानी चांदी 1.83 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है। वहीं सोने ने पहले 1.93 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड बनाया था, जबकि मौजूदा स्तर 1.52 लाख रुपये के आसपास है। इस तरह सोना 41,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूट चुका है।

यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर

 

निवेशकों के लिए क्या है रणनीति?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि शुक्रवार को भी सोना और चांदी में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह गिरावट खरीदारी का मौका साबित हो सकती है, जबकि शॉर्ट-टर्म ट्रेडर्स को फिलहाल सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static