फिर धड़ाम से गिरे सोना और चांदी, आज सीधे 17000 रुपये सस्ता हुआ Silver

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 04:31 PM (IST)

नारी डेस्क: US महंगाई के आंकड़ों के मुताबिक US डॉलर के मजबूत होने से सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट आई। सप्ताह के पहले दिन मार्कीट खुलते ही सोना और चांदी धड़ाम से गिर गए। MCX गोल्ड अप्रैल फ्यूचर्स सुबह 12.30 बजे इंट्रा-डे बेसिस पर 0.56 परसेंट गिरकर 1,55,023 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस बीच, MCX सिल्वर मार्च फ्यूचर्स 1.99 परसेंट गिरकर 2,39,501 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। 
 

यह भी पढ़ें:  एक्टर राजपाल यादव को मिली जमानत, जेल से बाहर आने से पहले जमा किए इतने करोड़


1,76 लाख सस्ती हुई चांदी

ऑल टाइम हाई से तुलना करें तो सोना 38000 रुपये  तक सस्ता हो चुका है तो चांदी की कीमत 1.75 लाख रुपये तक गिर चुकी है। एक दिन में चांदी जहां 17000 रुपये नीचे गिरी तो वहीं सोना भी 3000 रुपये तक लुढ़का। 29 जनवरी 2026 को MCX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत  4,20,800 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गई थी, आज वो करीब 1,76 लाख सस्ती होकर  2,39,501 रुपये पर बिक रही है। इसी तरह से सोने में आई गिरावट को देखें तो 29 जनवरी को गोल्‍ड का ऑल टाइम हाई वैल्यू 1.94 लाख रुपये था, जो आज 38000 रुपये से अधिक सस्ता होकर 1.55 रुपये क पहुंच गया है। 


यह भी पढ़ें:  आज फिर दोपहर 1.11 मिनट पर होगा धमाका ...एक दो नहीं इस बार 25 स्कूलों को मिली धमकी


अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना गिरा धड़ाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें $5,000 प्रति औंस से नीचे आ गईं।  स्पॉट गोल्ड की कीमत 1% गिरकर $4,989.64 प्रति औंस हो गई, जबकि चांदी 1.8% गिरकर $76.03 प्रति औंस रह गई।  मार्केट पार्टिसिपेंट्स ने कहा कि हालांकि बड़े लेवल पर बुलिश स्ट्रक्चर बना हुआ है, लेकिन तेज गिरावट ने कीमतों को मुख्य मूविंग एवरेज से नीचे धकेल दिया है, जो शॉर्ट-टर्म बेयरिश प्रेशर और एक लंबे करेक्टिव फेज का संकेत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static