आज फिर बढ़ गए सोने के दाम, बाजार खुलते ही इतने हजार महंगी हो गई चांदी

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 12:05 PM (IST)

नारी डेस्क:  मई 2026 की शुरुआत में ही सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है, जिससे सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। 6 मई को साने के दामों में फिर बढ़त देखने को मिली, वहीं चांदी ने भी भारी छलांग लगाई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी झटके में 6500 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा महंगी हो गई। हालांकि चांदी के हाई रेट की बात करें तो यह अभी भी 2.05 लाख रुपये सस्ती मिल रही है
 

यह भी पढ़ें:   महाभारत के 'कर्ण' पंकज धीर के नाम बेटे ने लिखा भावुक पोस्ट
 

एमसीएक्स सोना आज 2,119 रुपये यानी 1.41% की तेजी के साथ 1,51,872 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। चांदी 6,584 रुपये यानी 2.69% चढ़कर 2,50,900 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई।  इस साल जनवरी महीने में इस एक्सपायरी वाली चांदी ने 4,57,328 रुपये का हाई लेवल छुआ था, लेकिन इसे टच करने के बाद ये लगातार क्रैश हो रही है। 
 

यह भी पढ़ें:  पेट और दिल का रखना है मजबूत तो शुरू कर दें 24 घंटे का उपवास
 

चांदी की तरह ही सोना ताजा उछाल के बाद भी अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से काफी सस्ता बना हुआ है। पीली धातु ने भी जनवरी महीने में भी सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए एमसीएक्स पर 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम का सबसे ऊंचा स्तर छुआ था।  मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो दिनों में चांदी ₹10,100 प्रति किलो सस्ती हुई थी, जबकि इससे पहले लगातार दो दिनों में यह ₹15,000 प्रति किलो महंगी हुई थी। आज फिर चांदी ने लंबी छलांग लगाई है। ग्लोबल मार्कीट में भी कीमती धातुओं में मजबूती दिखने को मिली।  बुधवार को सोने की कीमतों में 1% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static