Gold Rate 26 Nov : जानें आज दिल्ली से पटना तक कितना महंगा हुआ सोना
punjabkesari.in Wednesday, Nov 26, 2025 - 11:39 AM (IST)
नारी डेस्क : भारत में शादी-विवाह के सीजन के बीच सोने की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। बुधवार, 26 नवंबर को घरेलू फ्यूचर मार्केट में गोल्ड रेट में तेजी दर्ज हुई है। MCX पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर बुधवार को ₹1,25,750 प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो पिछले कारोबारी दिन की बंद कीमत ₹1,25,225 से अधिक था। सुबह 10:40 बजे, 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर बढ़कर ₹1,25,920 पर ट्रेड कर रहा था। यानी लगभग ₹700 की बढ़त। शुरुआती सत्र में कीमत ₹1,25,950 के हाई लेवल तक पहुंच गई। आपके शहर में आज का सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)।
(Good Returns के अनुसार)
दिल्ली
24 कैरेट: ₹1,28,060
22 कैरेट: ₹1,17,400
18 कैरेट: ₹96,080
मुंबई
24 कैरेट: ₹1,27,910
22 कैरेट: ₹1,17,250
18 कैरेट: ₹95,930
चेन्नई
24 कैरेट: ₹1,28,730
22 कैरेट: ₹1,18,000
18 कैरेट: ₹98,450
यें भी पढ़ें : BP, Sugar और Cholesterol सबकी काल ये लाल चाय, सर्दी में जरूर पीएं
कोलकाता
24 कैरेट: ₹1,27,910
22 कैरेट: ₹1,17,250
18 कैरेट: ₹95,930
अहमदाबाद
24 कैरेट: ₹1,27,960
22 कैरेट: ₹1,17,300
18 कैरेट: ₹95,980
लखनऊ
24 कैरेट: ₹1,28,060
22 कैरेट: ₹1,17,400
18 कैरेट: ₹99,080
पटना
24 कैरेट: ₹1,27,960
22 कैरेट: ₹1,17,300
18 कैरेट: ₹95,980
यें भी पढ़ें : 8 साल की बच्ची के साथ आखिर क्या हुआ ऐसा? स्कूल जाने से डरी, मां दौड़ी अस्पताल...
हैदराबाद
24 कैरेट: ₹1,27,910
22 कैरेट: ₹1,17,250
18 कैरेट: ₹93,930
शादी सीजन में क्यों बढ़ रही है कीमतें?
भारत में इस समय शादी-विवाह का पीक सीजन चल रहा है, जिसकी वजह से ज्वेलरी की डिमांड तेजी से बढ़ी है। इसी बढ़ती मांग के चलते सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड की कीमतों में हलचल जारी है, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ रहा है।
सोना खरीदने से पहले ज़रूर चेक करें ताज़ा रेट
अगर आप आज सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो अपने शहर का ताज़ा रेट जरूर चेक करें। लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण एक ही दिन में कीमतों में बड़ा फर्क आ सकता है, जिससे आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

