आज फिर सस्ता हुआ सोना, जानें देश के प्रमुख शहरों के नए रेट

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 01:38 PM (IST)

नारी डेस्क : सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। शनिवार, 7 फरवरी को लगातार तीसरे दिन सोने के दाम नीचे आए। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर 1,53,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि मुंबई में यह 1,53,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो हाजिर सोना करीब 4,887.30 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया।

देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

दिल्ली
24 कैरेट – ₹1,53,850 / 10 ग्राम
22 कैरेट – ₹1,41,040 / 10 ग्राम

यें भी पढ़ें : Kidney Patients Alert! किडनी खराब है तो न खाएं ये फल

 

मुंबई, चेन्नई, कोलकाता
24 कैरेट – ₹1,53,700 / 10 ग्राम
22 कैरेट – ₹1,40,890 / 10 ग्राम

पुणे और बेंगलुरु
24 कैरेट – ₹1,54,410 / 10 ग्राम
22 कैरेट – ₹1,40,890 / 10 ग्राम

लॉन्ग टर्म में सोने का आउटलुक मजबूत

हालांकि अल्पकालिक गिरावट के बावजूद, सोने को लेकर लॉन्ग टर्म आउटलुक मजबूत बना हुआ है। जेपी मॉर्गन के मुताबिक, साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। इसके पीछे मुख्य वजह सेंट्रल बैंकों और निवेशकों की मजबूत मांग मानी जा रही है। अनुमान है कि 2026 में सेंट्रल बैंक करीब 800 टन सोने की खरीद कर सकते हैं।

यें भी पढ़ें : ड्रग्स केस में Actress गिरफ्तार, 8 लोगों के नाम आए सामने

चांदी में भी तेज गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। 7 फरवरी को चांदी गिरकर 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि 30 जनवरी को इसका भाव 4 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी करीब 74 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static