आम लोगों की पहुंच से बाहर हुए सोना- चांदी, एक झटके में हो गए इतने महंगे
punjabkesari.in Wednesday, Jan 21, 2026 - 04:08 PM (IST)
नारी डस्क: भारत में सोने की कीमतों में 20 जनवरी को एक ही दिन में बहुत बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे यह एक और नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। 21 जनवरी 2026 तक भारत में सोने की कीमतें 10 ग्राम के लिए ₹1,50,000 का आंकड़ा पार कर गई हैं, जिससे हाहाकार मच गई है और निवेशकों और खरीदारों के बीच सवाल उठ रहे हैं। वहीं चांदी की रफ्तार भी तेज होती जा रही है।
यह भी पढ़ें: संजय कपूर की मां ने बहू पर लगाए कई बड़े आरोप
7 हजार महंगा हुआ सोना
MCX पर सोने का भाव 4.25 प्रतिशत बढ़कर 1,56,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में 7,774 रुपये की जबरदस्त तेजी देखी गई। चांदी के भाव में 11,849 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है, जो पिछले बंद भाव से लगभग 3.66 % की बढ़त है। आज चांदी ₹3,22,566 के भाव पर खुली थी, लेकिन अब यह ₹3.35 लाख के पार पहुंच गई है।
आम आदमी परेशान
चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार तीन दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹25,100 बढ़े हैं। एक दिन की स्थिरता और एक दिन में ₹3000 की गिरावट के साथ 10 दिनों में एक किलो चांदी ₹60,100 बढ़ी है। दिल्ली में चांदी आज लगभग 3,22,770 रुपये पर ट्रेड कर रही है.वहीं मुंबई में इसका भाव 3,23,330 रुपये के करीब है। पहले साेने के दाम बढने पर चांदी का रूख किया जाता था अब तो आम आदमी की पहुंच से ये भी बाहर होती जा रही है।
यह भी पढ़ें: मच्छरों के काटने से क्या बच्चे इम्यून होते हैं? जानिए सच्चाई और सही इलाज
दाम बढ़ने के कारण
बाजार के जानकारों का कहना है कि- "अमेरिकी राष्ट्रपति की ग्रीनलैंड को अपने कब्जे में लेने की महत्वाकांक्षा के कारण व्यापार युद्ध बढ़ने के बीच वैश्विक इक्विटी बाजार धराशायी हो गए। जोखिम भरी संपत्तियों में घबराहट भरी बिकवाली दोनों कीमती धातुओं के लिए सुरक्षित निवेश को बढ़ावा दे रही है। रुपये में कमजोरी भी सोने और चांदी की कीमतों को सहारा दे रही है। उन्होंने कहा कि सोलर, EV, AI इंफ्रास्ट्रक्चर और इलेक्ट्रॉनिक्स से स्ट्रक्चरल डिमांड बहुत मज़बूत बनी हुई है, जिससे सेफ-हेवन और इन्फ्लेशन-हेज फ्लो बढ़ रहा है।

