शुभम का शौर्य! यूपी 12 बोर्ड में सीतापुर के बेटे शुभम ने किया टॉप...लड़कियों ने भी मारी बाजी

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2024 - 05:53 PM (IST)

यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं बोर्ड का परिणाम सामने आ गए हैं। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं के रिजल्ट शनिवार की दोपहर 2 बजे जारी किए गए हैं। इसमें जहां 12वीं में सीतापुर के शुभम वर्मा ने 97.80% के साथ टॉप किया है। वहीं लड़कियों ने भी फिर से बाजी मारी है। सीतापुर की कशिश मौर्य भी दूसरे स्थान पर रहीं।

PunjabKesari

12वीं में शुभम वर्मा बने टॉपर

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित हो गए हैं। 12वीं में कुल 82.60 % छात्र पास हुए हैं। इसमें 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शुभम वर्मा ने टॉप किया है। शुभम ने 97.80% अंक हासिल किए हैं, वर्मा सीतापुर के सीता बाल  विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद के छात्र हैं।

PunjabKesari

इंटरमीडिएट में छात्रों के पासिंग percentage

इंटरमीडिएट में छात्रों का 77.78 % पासिंग percentage रहा जबकि छात्राओं का 88.42 % रहा। इस बार यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च तक किया गया था। 12वीं की परीक्षा के लिए करीब 25 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। 

ये अन्य छात्र भी रहे टॉपर

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट में दूसरे स्थान पर छह बच्चे हैं। जिनमें, बागपत के विष्णु चौधरी, अमरोहा की काजल सिंह, सीतापुर के राज वर्मा और कशिश मौर्य, सिद्धार्थ नगर के चार्ली गुप्ता, देवरिया के सुजाता पाण्डेय हैं, जिन्होंने 97.60 % अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट का 82.60% है। 25 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। 24 लाख से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा दी। 77.78 % लड़के और 88.42 % लड़कियां पास हुई हैं। 

लड़कियों ने दी लड़कों को मात

हाईस्कूल के नतीजों में सिर्फ पहली, दूसरी और तीसरी रैंक की बात करें तो टॉप 3 रैंक में 6 छात्र हैं। इनमें 5 लड़कियां है और सिर्फ 1 लड़का है। वहीं, इंटरमीडिएट की बात करें तो शीर्ष तीन रैंक में 12 बच्चे हैं। इनमें सिर्फ 4 लड़के हैं और 8 लड़कियां हैं।

ये हैं यूपी बोर्ड के 10th के टॉपर्स की लिस्ट

1. प्राची निगम- 98.50%, सीतापुर

PunjabKesari
2. दीपिका सोनकर- 98.33% फ़तेहपुर
3. नव्या सिंह- 98%, सीतापुर ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
4.    स्वाति सिंह- 98%, सीतापुर
5.    दीपांशी सेंगर- 98%
 6.   अर्पित तिवारी- 98%


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static