पेट की सारी समस्या क इलाज है घी, सिलेब्रिटीज भी रोज खाली पेट लेते हैं 1 चम्मच

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 04:37 PM (IST)

नारी डेस्क:  घी लंबे समय से भारतीय खाने का एक ज़रूरी हिस्सा रहा है। यह अपने अनोखे स्वाद और खुशबू से सबसे साधारण पकवानों का भी स्वाद बढ़ा देता है। कई सेलेब्रिटीज सुबह खाली पेट घी जरूर खाते हैं  यह फैशन नहीं, बल्कि साइंस और आयुर्वेद दोनों से जुड़ा एक हेल्दी हैबिट है। सही मात्रा में लिया गया घी तो गट को पोषण देता है, पाचन सुधारता है और पूरे दिन शरीर को हल्का महसूस कराता है। आइए जानते हैं इसके और भी फायदे


खाली पेट घी खाने के फायदे 

 गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट बताते हैं कि घी में मौजूद ब्यूटिरिक एसिड (Butyric Acid) आंतों की अंदरूनी परत यानी गट लाइनिंग को मजबूत करता है। इससे आंतों की सूजन कम होती है, लीकी गट जैसी समस्याओं का खतरा घटता है। सुबह खाली पेट थोड़ी मात्रा में घी खाने से, पाचन एंजाइम्स एक्टिव होते हैं, खाना आसानी से पचता है और गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग में राहत मिलती है।इसी वजह से कई सेलेब्स इसे अपनी मॉर्निंग रूटीन में शामिल करते हैं।


 कब्ज की समस्या में भी फायदेमंद

घी नेचुरल लुब्रिकेंट की तरह काम करता है। इससे आंतों की मूवमेंट स्मूथ होती है, सुबह पेट साफ होने में मदद मिलती है।खासकर जो लोग लंबे समय से कब्ज से परेशान हैं, उनके लिए यह कारगर माना जाता है। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट बताते हैं कि घी गट में मौजूद गुड बैक्टीरिया को पोषण देता है, माइक्रोबायोम बैलेंस सुधारता है। घी एक हेल्दी फैट है, जो विटामिन A, D, E और K जैसे फैट-सॉल्युबल विटामिन्स को बेहतर तरीके से एब्ज़ॉर्ब करने में मदद करता है।


कितना और कैसे लें घी?

 सुबह खाली पेट 1 चम्मच देसी घी लें चाहें तो हल्के गुनगुने पानी या दूध के साथ। ध्यान रखें अगर आपको फैटी लिवर, बहुत ज़्यादा कोलेस्ट्रॉल या गॉल ब्लैडर की समस्या है, तो पहले डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें। ज्यादा मात्रा नुकसानदायक हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static