धन और शादी के लिए घर के इस स्थान में रखें भगवान शिव की तस्वीर, बन जाएंगे सब बिगड़े काम

punjabkesari.in Monday, Apr 21, 2025 - 09:17 AM (IST)

नारी डेस्क: घर के मंदिर में भगवान की मूर्ति होना बहुत आवश्यक है, इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती। भगवान शिव की  तस्वीर या मूर्ति का घर में उचित स्थान पर होना न केवल आध्यात्मिक लाभ देता है, बल्कि यह वास्तु और सकारात्मक ऊर्जा के अनुसार भी शुभ माना जाता है। अगर आप चाहते हैं कि घर में सुख-समृद्धि, धन, स्वास्थ्य और शांति बनी रहे, तो शिव जी की तस्वीर या मूर्ति को सही दिशा में स्थापित करना बेहद जरूरी है।
PunjabKesari

इस दिशा में लगानी चाहिए भगवान शिव की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार भगवान शिव की तस्वीर उत्तर दिशा में लगाना सबसे उत्तम माना जाता है।  उत्तर दिशा कुबेर की दिशा मानी जाती है, जो धन के देवता हैं। शिव जी की उपस्थिति इस दिशा में धन, सफलता और समृद्धि को आकर्षित करती है। दक्षिण दिशा (South) में शिव जी की तस्वीर या मूर्ति नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि यह यम की दिशा मानी जाती है। बाथरूम के सामने या रसोईघर में शिव जी की तस्वीर लगाना भी अशुभ होता है।

 

भगवान शिव की तस्वीर या मूर्ति कैसी होनी चाहिए?

बैठी मुद्रा में तस्वीर या मूर्ति (ध्यान मुद्रा में) : यह मानसिक शांति और ध्यान की ऊर्जा बढ़ाती है।

नटराज रूप की मूर्ति: यह घर से नकारात्मकता को हटाकर सकारात्मक ऊर्जा फैलाती है।

शिव-पार्वती संग तस्वीर: वैवाहिक जीवन में प्रेम और संतुलन बनाए रखती है।

शिवलिंग की प्रतिमा या चित्र:  सौभाग्य, समृद्धि और अध्यात्मिक उन्नति देता है।

PunjabKesari
घर में भगवान शिव की पूजा कैसे करें?

रोज सुबह शिवलिंग या शिव जी की तस्वीर पर जल चढ़ाएं (विशेषकर सोमवार को)। बेलपत्र, दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक करें। "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें। धूप, दीप और सफेद फूल अर्पित करें। रुद्राक्ष की माला से पूजा करना शुभ होता है।  रोजाना भगवान शिव की अराधना करने से कार्यों में सफलता और शुभ फल की प्राप्ति होती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static