DIY Remedy: अंडरआर्म्स के कालेपन को मिनटों में दूर करेगा यह घरेलू नुस्खा

punjabkesari.in Monday, Jan 18, 2021 - 04:42 PM (IST)

अंडरआर्म्स में कालापन होने की समस्या का ज्यादा सामना हर लड़की को करना पड़ता है। पसीने, परफ्यूम या डियो की वजह से अंडरआर्म्स की त्वचा काली पड़ जाती है। वहीं कई बार किसी गलत प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करने की वजह से भी अंडरआर्म्स में कालापन आ जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लड़कियां महंगे प्रॉडक्ट्स या क्रीमों का सहारा लेती हैं लेकिन हम आपको बता दें कि इसका इलाज आपके किचन में ही छिपा है। जी हां, कुछ घरेलू तरीकों की मदद से आप घर पर ही अंडरआर्म्स को साफ और चमकदार बना सकती हैं।

PunjabKesari

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

बेकिंग सोडा- 1 छोटा चम्मच

टूथपेस्ट-     1 छोटा चम्मच

नींबू का रस- 1/2 छोटा चम्मच

कैसे बनाएं

एक कटोरी में बेकिंग सोडा, टूथपेस्ट और नींबू का रस डालकर एक थिक पेस्ट बनने तक मिलाएं। वहीं इस्तेमाल किया गया नींबू का छिलका इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर अप्लाई करने काफी काम आएगा।

अंडरआर्म्स पर अप्लाई करने का तरीका

इस तैयार किए गए पेस्ट को त्वचा पर सीधे अप्लाई बिल्कुल ना करें। इससे पहले एक कटोरी में थोड़ा गुनगुना पानी लेकर उसमें तौलिया या कोई सूती रुमाल को भिगोकर अंडरआर्म्स को साफ करें। ऐसा करने से अंडरआर्म्स की स्किन पर जमा पसीना और गंदगी निकल जाएगी। इसके बाद नींबू का छिलका लेकर मिश्रण में डालकर अपने अंडरआर्म्स पर सर्कुलर मोशन में लगाएं। इस तरह 3-4 मिनट तक मसाज करें और फिर सूखने के लिए छोड़ दें। जब पेस्ट सूख जाए तो गुनगुने पानी से साफ कर लें।

PunjabKesari

इन बातों का रखें ध्यान

- इस नुस्खे को अप्लाई करने से पहले आपने अंडरआर्म्स के हेयर्स को अच्छे से रीमूव कर लें। 

- वैक्सिंग या हेयर रीमूविंग के तुरंत बाद इसे अप्लाई ना करें। 

अंडरआर्म्स डार्क होने के कारण

PunjabKesari

- हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करना

- जरूरत से ज्यादा टाइट कपड़े पहनना 

- डियोड्रेंट, परफ्यूम आदि चीजों का अधिक इस्तेमाल करना

- अंडरआर्म्स की अच्छे से सफाई न करना


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static