Gaurav ने आकांक्षा को लेकर कही चौंकाने वाली बात, कहा- जो 10 साल खेल गई मेरे साथ ...

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2026 - 01:26 PM (IST)

नारी डेस्क : रियलिटी शो 'Lock Upp 2' में इन दिनों आकांक्षा चमोला की पर्सनल लाइफ सबसे ज्यादा चर्चा में है। कुछ समय पहले उन्होंने शो में खुलासा किया था कि उनका और उनके पति गौरव खन्ना का तलाक होने वाला है। इसके अलावा उन्होंने खुद को बाइसेक्शुअल भी बताया था। अब शो के लेटेस्ट एपिसोड में गौरव खन्ना बतौर विजिटर पहुंचे, जहां दोनों के बीच हुई बातचीत ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया।

तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

शो में गौरव खन्ना ने कहा कि उनके और आकांक्षा के तलाक की चर्चा मई में शुरू हुई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैल गईं। उन्होंने कहा, इस समय यही सबसे बड़ी खबर बनी हुई है। हमने मई में तलाक को लेकर बात की थी, लेकिन लोगों को लग रहा है कि हमारा तलाक तो एक साल पहले ही हो गया था। गौरव ने आगे कहा कि कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया, जबकि कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर की गईं। उन्होंने यह भी कहा कि कानूनी तौर पर आकांक्षा अभी भी उनकी पत्नी हैं।

भावुक हुईं आकांक्षा

बातचीत के दौरान आकांक्षा चमोला काफी भावुक हो गईं। गौरव ने उन्हें समझाया कि वह मजबूत रहें और शो पर फोकस करें। उन्होंने आकांक्षा को हिम्मत देते हुए कहा कि उन्हें रोने के बजाय अपना पूरा ध्यान गेम पर लगाना चाहिए।

'10 साल खेल गई मेरे साथ...'

जब आकांक्षा ने गौरव से पूछा कि क्या वह यह शो जीत सकती हैं, तभी फराह खान ने मजाक में कहा कि उन्हें गेम की सलाह देने की जरूरत नहीं है। इस पर गौरव ने हंसते हुए कहा, तुम्हें लगता है मुझे नहीं पता? जो 10 साल खेल गई मेरे साथ, वो कोई भी शो जीत सकती है। गौरव का यह मजाकिया कमेंट सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े। वहीं सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

गौरव खन्ना के इस बयान पर इंटरनेट यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ की, जबकि कई फैंस ने उनके लिए सहानुभूति जताई और उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दी।

यें भी पढ़ें : Lock Upp 2 में पहुंचे गोविंदा, Sunita Ahuja के बयान पर दिया जवाब, कहा- गोली जेब में लाया हूं…

 

2016 में की थी शादी

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने कई वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में शादी की थी। दोनों टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में गिने जाते थे और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते थे। हालांकि अब दोनों के रिश्ते में आई दूरियां लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static