पेट के लिए दही है नंबर वन या छाछ? यहां अपनी कंफ्यूजन करें दूर

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 07:27 PM (IST)

नारी डेस्क: गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही पेट से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं।  गैस, एसिडिटी, अपच और भारीपन से बचने के लिए दही और छाछ दोनों ही ठंडक देने वाले और पाचन के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन सवाल यह है कि इन दोनों में से पेट के लिए ज्यादा बेहतर कौन है? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 

PunjabKesari

दही के फायदे

दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। यह कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। पेट की जलन और एसिडिटी में राहत दे सकता है, शरीर को ठंडक देता है। लेकिन ध्यान रखें  ज्यादा मात्रा में या रात में दही खाने से कुछ लोगों को गैस या बलगम की समस्या हो सकती है। बहुत गाढ़ा और ठंडा दही पचने में भारी पड़ सकता है।


 छाछ के फायदे

छाछ, दही को मथकर और उसमें पानी मिलाकर बनाई जाती है। यह हल्की और जल्दी पचने वाली होती है। यह गैस, अपच और भारीपन कम करने में मददगार है, शरीर को हाइड्रेट रखती है। इसमें भुना जीरा, काला नमक मिलाने से पाचन और बेहतर होता है। खास बात छाछ में फैट कम होता है, इसलिए यह वजन और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने वालों के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है।

PunjabKesari
 तो गर्मी में कौन है बेस्ट?

अगर आपका पेट संवेदनशील है, गैस या अपच की समस्या रहती है, तो छाछ ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। अगर आपको प्रोटीन और कैल्शियम की जरूरत है और पाचन ठीक है, तो दही भी अच्छा विकल्प है। गर्मी में पेट को हल्का और ठंडा रखना है तो छाछ ज्यादा सुरक्षित और असरदार मानी जाती है। 


छाछ का कैसे करें सेवन

दही और छाछ दोनों ही फायदेमंद हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में पेट की सेहत के लिए छाछ हल्की, पचने में आसान और ज्यादा सुरक्षित विकल्प मानी जाती है।दोपहर के भोजन के साथ एक गिलास छाछ लें, दही हमेशा ताजा और दिन में खाएं। फ्रिज से निकालकर तुरंत बहुत ठंडा सेवन न करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static